Bilaspur Nikay Chunav Results: भाजपा मेयर उम्मीदवार पूजा विधानी जीतीं, प्रमोद नायक को हराया, यहां जानिए ताजा अपडेट

Bilaspur Nikay Chunav Result Live Update: चुनाव में मंगलवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक करीब 55% मतदान हुआ था। अब जनता के फैसले का इंतजार है।

Bilaspur Nikay Chunav Results: भाजपा मेयर उम्मीदवार पूजा विधानी जीतीं, प्रमोद नायक को हराया, यहां जानिए ताजा अपडेट

Bilaspur Nikay Chunav Result 2025 Update: बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की पूजा विधानी ने चुनाव जीत लिया है। पूजा विधानी ने 66 हजार से अधिक वोटों के अंतर से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमोद नायक को हराया है। निगम के कुल 70 वार्डों में से 45 वार्डों में भाजपा, 10 वार्डों में कांग्रेस और 3 वार्डों में निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा, वार्ड क्रमांक-13 में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

रतनपुर नगर पालिका में भाजपा के प्रत्याशी लव कुश ने चुनाव जीता। मल्हार नगर पंचायत में भाजपा की धनेश्वरी केंवट और कोटा नगर पंचायत में भाजपा की सरोज दुर्गेश साहू ने भी जीत हासिल की। बिल्हा नगर पंचायत में भाजपा की वंदना जेंड्रे ने चुनाव जीता। वहीं, तखतपुर नगर पालिका में कांग्रेस और बोदरी नगर पालिका में आम आदमी पार्टी (आप) का कब्जा है।

इस चुनाव में मेयर पद के लिए 8 और वार्ड पार्षद पद के लिए 272 प्रत्याशी मैदान में थे। बिलासपुर निगम में कुल मतदाताओं की संख्या 5 लाख 6 हजार 162 थी, जिसमें 2 लाख 51 हजार 322 पुरुष मतदाता और 2 लाख 54 हजार 771 महिला मतदाता शामिल थे। इस चुनाव में लगभग 52% मतदान हुआ था।

publive-image

Bilaspur Nikay Chunav Result 2025 Live Update:

  • 3.30- बिलासपुर नगर निगम वार्ड 43 से निर्दलीय उम्मीदवार सूर्य किशोर राज ने निर्दलीय हेमवती नेताम को 104 मतों से हराया। बीजेपी से भारती पकंज परते और कांग्रेस के परदेशी राज चौथे स्थान पर रहे।
  • 3.00- पूजा विधानी ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद नायक को 66,179 वोट से हराया।
  • 2.30- वार्ड 24 से निर्दलीय ध्रुव कोरी ने बीजेपी के सुशील श्रीवास्ताव को हराया।
  • 2.20- कांग्रेस नेता शहजादी कुरैशी और शेख नजरुद्दीन की पत्नी असगरी बेगम जीती।
  • 2.10- वार्ड क्रमांक 62 से कांग्रेस की सीमा राजेश शुक्ला 302 वोट जीती
  • 2.00- मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी 62 हजार वोट से आगे।
  • 1.50- बीजेपी प्रत्याशी पूजा विधानी 50 हजार से अधिक वोटों से लीड।
  • 1.40- बिल्हा नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी वंदना जेंड्रे जीती।
  • 1.30- मल्हार नगर पंचायत में भाजपा उम्मीदवार धनेश्वरी केंवट और कोटा नगर पंचायत में सरोज दुर्गेश साहू जीते।
  • 1.20- रतनपुर नगर पालिका में बीजेपी उम्मीदवार लव कुश जीते।
  • 1.10- बिलासपुर नगर निगम महापौर उम्मीदवार पूजा विधानी 45 हजार वोट से आगे चल रही हैं।
  • 01.00- बिलासपुर नगर निगम के 45 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की। कांग्रेस 10 वार्डों और निर्दलीय 3 वार्डों में जीते।
  • 12.40- वार्ड क्रमांक 63 से बीजेपी के श्याम साहू ने कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम कश्यप को हराया।
  • 12.30- वार्ड क्रमांक 59 भाजपा की सुनीता जगत और वार्ड क्रमांक 61 से बीजेपी के राजेश डुसेजा जीते।
  • 12.20- बिलासपुर नगर निगम वार्ड क्रमांक 60 कपिल नगर से भाजपा उम्मीदवार विजय ताम्रकार ने कांग्रेस के सुजीत मिश्रा को 744 वोट से हराया।
  • 12.15- वार्ड नंबर 2 से बजरंग सूर्यवंशी, वार्ड क्रमांक 5 से गायत्री लक्ष्मी साहू और वार्ड क्रमांक 10 से पुष्पेंद्र साहू जीते। तीनों कांग्रेस उम्मीदवार हैं।
  • 12.00- वार्ड क्रमांक 40 से कांग्रेस के ओम कश्यप ने बीजेपी के दुर्गा सोनी को हराया।
  • 11.50- वार्ड क्रमांक 46 से अब्दुल इब्राहिम की जीत। बीजेपी के अमर दांस बंजारे हारे।
  • 11.40- बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका से आम आदमी पार्टी की नीलम वर्मा जीती।
  • 11.20- बिलासपुर के तखतपुर नगर पालिका अध्यक्ष में कांग्रेस ने जमाया कब्जा। पूर्व विधायक जगजीत सिंह की बहू पूजा मक्कड़ ने 2,320 वोट से चुनाव जीती।
  • 11.00- बिलासपुर में कांग्रेस के प्रमोद नायक 20 हजार वोट से पीछे, पूजा विधानी की लीड जारी।
  • 10.50- छुरी नगर पंचायत में भाजपा ने 10 वार्डों में जीत हासिल की।
  • 10.40- बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डों पर गिनती चल रही।
  • 10.30- पहले राउंड में भाजपा की पूजा विधानी 9 हजार वोट आगे।
  • 10.20- बिलासपुर में दूसरे राउंड की गिनती के बाद वार्ड 68 से निर्दलीय आगे
  • 10.15- वार्ड 60 से बीजेपी, वार्ड 57 से बीजेपी, वार्ड 51 से कांग्रेस और वार्ड 52 से कांग्रेस आगे चल रही है।
  • 10.10- वार्ड 34 से कांग्रेस की रीता कश्यप और वार्ड 48 में बीजेपी उम्मीदवार तिलक साहू आगे चल रहे हैं।
  • 10.05- बिलासपुर में वार्ड क्रमांक 40 से पार्षद उम्मीदवार ओम कश्यप आगे।
  • 10.00- बिलासपुर में डाक मतपत्र की गिनती जारी। शुरुआती रुझान में बीजेपी की पूजा विधानी आगे है।
  • 9.40- बिलासपुर में 55% वोटिंग हुई थी।
  • 9.30- शुरुआती रूझानों में भाजपा आगे चल रही है।
  • 9.15- सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती की जा रही है।
  • 9.00- मतगणना केंद्र पर काउंटिंग शुरू हो गई है।
  • 8.50- बिलासपुर मतगणना केंद्र पर काउंटिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है।
  • 8.40 बजे- मतगणना केंद्र पर पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला।

आठ मेयर उम्मीदवार मैदान में

प्रत्याशी

पार्टी

पूजा विधानीबीजेपी
प्रमोद नायककांग्रेस
आकाश मौर्यबीएसपी
खगेश चंद्राकरआम आदमी पार्टी
रेवती यादवशिवसेना
कमलेश पटेलनिर्दलीय
राजकुमार निषादनिर्दलीय
रमा नाविकनिर्दलीय

पूजा विधानी ने जताई जीत की उम्मीद

बीजेपी की पूजा विधानी ने काउंटिंग से पहले ही जीत का दावा कर दिया है। उन्होंने कम मतदान प्रतिशत को लेकर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा और बीजेपी भारी बहुमत से जीत रही है। मेयर, वार्ड पार्षदों, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के नतीजे जल्द ही घोषित होंगे। इस बार राज्य में मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष तरीके से हुआ है और मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है।

वोटिंग के दौरान हुई झड़पें

बिलासपुर में मतदान के दौरान कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और झड़प की घटनाएं हुईं। बीजेपी और निर्दलीय पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट में मंडल अध्यक्ष जख्मी हो गए। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं, वार्ड-31 में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी पर ईवीएम लूटने का आरोप लगा था।

8 मेयर और 272 पार्षद प्रत्याशी मैदान में

इस चुनाव में मेयर पद के लिए 8 और वार्ड पार्षद पद के लिए 272 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य प्रतिस्पर्धा बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। हालांकि, वार्ड क्रमांक-13 में बीजेपी पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध चुना गया है। काउंटिंग के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पूजा विधानी और प्रमोद नायक का राजनीतिक सफर

बीजेपी ने इस चुनाव में पूजा विधानी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पूजा बीजेपी के वरिष्ठ नेता अशोक विधानी की पत्नी हैं और 1996 से पार्टी की सक्रिय सदस्य हैं। उनके पति नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। पूजा दो बार प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

वहीं, कांग्रेस ने प्रमोद नायक को अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रमोद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और ओबीसी समुदाय के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माना जाता है। वह किरणमयी नायक के रिश्तेदार भी हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है।

यह भी पढ़ें-

छत्‍तीसगढ़ निकाय चुनाव परिणाम: आज 173 निकायों के आएंगे नतीजे, उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का 9 बजे से खुलेगा पिटारा

CG Nagar Palika Election Result: छत्‍तीसगढ़ में 49 नगर पालिकाओं में किसकी बनेगी सरकार, कौन रहा दमदार; यहां देखें नतीजे

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article