बिलासपुर में मेडिकल छात्रा से दुष्‍कर्म: PHE के SDO ने शादी का साझा देकर किया रेप, प्रेग्‍नेंट हुई तो अबॉर्शन कराया

Chhattisgarh Bilaspur MBBS Student Rape Case Update; छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PHE विभाग के SDO (सब डिवीजनल ऑफिसर) पर एक मेडिकल छात्रा ने शादी का झांसा देकर सात साल तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Bilaspur MBBS Student Rape

Bilaspur MBBS Student Rape

Bilaspur MBBS Student Rape: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PHE विभाग के SDO (सब डिवीजनल ऑफिसर) पर एक मेडिकल छात्रा ने शादी का झांसा देकर सात साल तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी SDO ने प्रेम, शादी और भरोसे का फायदा उठाकर लंबे समय तक संबंध बनाए, और जब युवती गर्भवती हुई तो अबॉर्शन कराया, अब दूसरी लड़की से शादी करने वाला है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पीड़िता (Bilaspur MBBS Student Rape) ने बताया कि 2018 में नमित कोसरिया नामक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। उस समय वह मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और नमित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बाद में वह PHE विभाग में SDO बन गया और वर्तमान में जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ है।

2023 में हुई थी गर्भवती

युवती ने बताया कि नवंबर 2019 में पहली बार नमित ने उसे अपने घर बुलाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक (Bilaspur MBBS Student Rape) संबंध बनाए। यह सिलसिला कई वर्षों तक चलता रहा। मार्च 2023 में युवती गर्भवती हो गई, तब आरोपी ने दवा देकर अबॉर्शन कराया और कोर्ट मैरिज का वादा किया।

ये खबर भी पढ़ें: RBI Bank Rules 2025: अब 10 साल का बच्चा भी खुद चला सकेगा अपना बैंक अकाउंट, RBI ने दी मंजूरी! जानें पूरा नियम 

अब दूसरी लड़की से कर रहा शादी

आरोपी ने 3 मार्च को दूसरी लड़की (Bilaspur MBBS Student Rape) से सगाई कर ली और 20 अप्रैल को उसकी शादी तय हुई। जब यह बात पीड़िता को पता चली, तो उसने सिविल लाइन थाने में रेप का केस दर्ज कराया है। छात्रा का आरोप है कि उसने उसके साथ शादी का झासा देकर सात साल तक रेप किया। वह अब कहीं की नहीं रही हैं।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने नमित के घर, जांजगीर-चांपा स्थित दफ्तर और भिलाई में दबिश दी, लेकिन अब तक वह फरार है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: Summer Vacation में सिर्फ 25,000 रुपए में करें इंटरनेशनल ट्रिप!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article