/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/hadsa-9.jpg)
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें मौके पर तीनों लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कार तेज रफ्तार लापरवाही से चलाई जा रही थी। जहां तेज रफ्तार कार ने लापरवाही पूर्वक बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो महिला और एक पुरूष गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।
शादी से लौट रहे थे मृतक
जानकारी के मुताबिक मृतक शादी के काम से लौट रहे थे। इस दौरान उसलापुर ओवरब्रिज पर यह हादसा हुआ है। हलांकि सूचना मिलते ही सकरी पुलिस भी मौके पर और मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us