Bijapur Naxalite Attack: नक्सलियों ने जवान राकेश्वर सिंह को किया रिहा, 3 अप्रैल को हुआ था अपहरण

Bijapur Naxalite Attack: नक्सलियों ने जवान राकेश्वर सिंह को किया रिहा, 3 अप्रैल को हुआ था अपहरण

Bijapur Naxalite Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले के बाद से अपहृत जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सलियों ने जवान को रिहा कर दिया है और कुछ देर बाद जवान के नजदीकी कैंप पहुंचने की संभावनाएं भी हैं। सूत्रों के अनुसार जवान को हेलीकॉप्टर से भेजा जाएगा। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

गौरतलब है कि, बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र में बीते 3 अप्रैल को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी. इसमें सुरक्षा बल के 22 जवान शहीद हो 31 घायल हो गए थे। जिसके बाद से CRPF के कोबरा जवान राकेश्वर सिंह 3 अप्रैल से लापता थे, जिसके बाद नक्सलियों ने 5 अप्रैल को एक प्रेस नोट जारी कर दावा किया था कि लापता जवान उनके कब्जे है। इसके बाद उन्होंने बीते बुधवार को जवान की एक तस्वीर भी जारी की थी।

सरकार ने सार्वजनिक नहीं किए थे मध्यस्थों को नाम

नक्सलियों की मांग के बाद सरकार ने मध्यस्थों के नाम जारी किए या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। क्योंकि, मध्यस्थों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए थे। इस वजह से यह भी साफ नहीं है कि नक्सलियों की किन मांगों को पूरा करके सरकार ने राकेश्वर सिंह को मुक्त कराया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article