Bijali Hadtaal: दीवाली पर जगमग रहेगा प्रदेश, बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली, काम पर लौटे

Bijali Hadtaal: दीवाली पर जगमग रहेगा प्रदेश, बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली, काम पर लौटे bijali-hadtaal-the-state-will-be-lit-on-diwali-electricity-workers-withdraw-the-strike-return-to-work

Bijali Hadtaal: दीवाली पर जगमग रहेगा प्रदेश, बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली, काम पर लौटे

भोपाल। प्रदेश में बीते दिनों से बिजली कर्मचारी अपने वेतन और मंहगाई भत्ते को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। हाल ही में बिजली कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। इसको देखते हुए दीवाली पर प्रदेश में बिजली संकट मंडराने लगा था। अब कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। कर्मचारियों ने ऊर्जा विभाग के पीएस से चर्चा के बाद हड़ताल वापस ली है। बता दें कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे। कर्मचारी संगठन के मुताबिक आज ही DA आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद से बिजली कर्मचारी हड़ताल से वापस लौट आए हैं। आज से कर्मचारी अपना काम करना शुरू कर चुके हैं। बता दें कि बिजली विभाग के कर्मचारी डीए और वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे। इसको लेकर प्रदेश के 70 हजार बिजली कर्मचारी एक नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल (Indefinite Strike) की घोषणा कर चुके थे। ऐसे में दीवाली पर प्रदेश में बिजली संकट मंडराने लगा था। बता दें कि प्रदेश के बिजली विभाग में वर्तमान में 29 हजार नियमित कर्मचारी, 6 हजार संविदा कर्मचारी और 35 हजार आउट सोर्स कर्मचारी हैं। ये कर्मचारी बीते कई दिनों से वेतन बृद्धि और डीए को लेकर मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article