Bihar Election 2025 Result: NDA का आंकड़ा 200 पार! महागठबंधन 35 पर सिमटा, खाता भी नहीं खोल सका जनसुराज

Bihar Election 2025 Result Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का फैसला आज होने वाला है, जहां सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होते ही नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच सत्ता की निर्णायक लड़ाई सामने आएगी। एग्जिट पोल में NDA को महिलाओं और OBC का मजबूत समर्थन देखने को मिल रहा है।

Bihar Vidhansabha election result 2025 live updates vote counting jdu bjp rjd nda mahagathbandhan chunav natija hindi news zxc


Bihar Election 2025 Result Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है। 243 में से 200+ सीटों के साथ NDA रिकॉर्ड जीत की है। जबकि महागठबंधन के खाते में 35 सीटें आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे सुशासन की जीत करार देते हुए एक्स पर प्रतिक्रिया दी।

इस बार NDA को 2020 की तुलना में 75 से ज्यादा सीटों का फायदा मिलता नजर आ रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग उतना ही नुकसान हुआ है। पिछली बार 43 सीटें जीतने वाली जदयू इस बार 85 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। दूसरी ओर, राजद को केवल 25 सीटों पर बढ़त मिली है।

बड़े नेताओं की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव करीब 14 हजार वोटों से जीत चुके हैं, जबकि तेजप्रताप यादव महुआ से हार गए। हार के बाद JJD ने फेसबुक पर पोस्ट किया- “तेजस्वी फेलस्वी हो गया… RJD को जयचंदों ने खोखला कर दिया… NDA को उसकी एकता ने विजय दिलाई।” महागठबंधन में राजद 26 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है। वहीं PK की जन सुराज और VIP का खाता नहीं खुला। अन्य व निर्दलीय उम्मीदवार 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

11: 20 PM

वोटों की गिनती पूरी, BJP सबसे बड़ी पार्टी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में एनडीए ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कुल 243 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जिसने 89 सीटें जीतीं। उसके सहयोगी जेडीयू ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 85 सीटें अपने नाम कीं। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने 19 सीटों पर जीत हासिल की।

विपक्ष की बात करें तो आरजेडी को 25 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस सिर्फ 6 सीटों पर सिमट गई। एआईएमआईएम और हम (सेक्युलर) को 5-5 सीटें मिलीं। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4, सीपीआई (एमएल) (लिबरेशन) को 2, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP), सीपीआई (एम) और बसपा को 1-1 सीट मिली। कुल मिलाकर, 243 सीटों के जनादेश में एनडीए की भारी जीत ने बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव दर्ज कर दिया है।

[caption id="attachment_931181" align="alignnone" width="1118"]Bihar Election 2025 Result Live Updates बिहार विधानसभा चुनाव 2025पार्टीवार परिणाम[/caption]

10: 00 PM

तरारी विधानसभा से जनसुराज प्रत्याशी का निधन

तरारी विधानसभा से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर सिंह का पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद भर्ती कराया गया था। मतगणना के बीच उनकी हालत फिर खराब हुई और दूसरे हार्ट अटैक से उनका देहांत हो गया। उनके निधन से पार्टी और परिवार में गहरा शोक है।

9: 13 PM

कैमूर में कैंडिडेट के समर्थकों ने अधिकारी की स्कॉर्पियो फूंकी

कैमूर के रामगढ़ विधानसभा में मतगणना के दौरान बड़ा हंगामा हुआ। मतगणना केंद्र के बाहर प्रशासन और उम्मीदवार समर्थकों में झड़प के बाद हालात बेकाबू हो गए। गुस्साए समर्थकों ने नगर आवास एवं विकास कार्यपालक पदाधिकारी की स्कॉर्पियो में आग लगा दी।

8: 53 PM

राहुल गांधी का पोस्ट- चुनाव निष्पक्ष नहीं था

राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार का चुनाव परिणाम चौंकाने वाला है और पूरा चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। उन्होंने महागठबंधन पर भरोसा जताने वाले मतदाताओं का धन्यवाद किया और कहा कि यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। राहुल ने बताया कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन परिणामों की समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र बचाने के प्रयासों को और मजबूत बनाएंगे।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1989360424199049520

8: 23 PM

ललन सिंह और संजय झा ने नीतीश कुमार के साथ की मीटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री आवास में जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह और संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ लगभग 4 घंटे तक महत्वपूर्ण बैठक की। चर्चा में जीत के बाद की रणनीति, सरकार गठन और आगे की कार्ययोजना जैसे अहम मुद्दे शामिल रहे। रात करीब 8:15 बजे दोनों नेता अलग-अलग वाहनों में सीएम आवास से बाहर निकले, लेकिन मीडिया को कोई बयान दिए बिना रवाना हो गए।
7: 50 PM

कैमूर के रामगढ़ में काउंटिंग रुकी

कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर पिछले एक घंटे से वोटों की गिनती रुकी हुई है। बसपा उम्मीदवार सतीश यादव का आरोप है कि काउंटिंग में गड़बड़ी हुई है और बैलेट पेपर की दोबारा गिनती होनी चाहिए। उनके समर्थक सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। समर्थकों का दावा है कि सिर्फ 63 वोटों के अंतर से सतीश यादव को हराने की कोशिश हो रही है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मतगणना केंद्र के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

7:39 PM

बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया: PM मोदी

बिहार में एनडीए की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने उत्साहित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मंच पर उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने अपना संबोधन “छठी मईया की जय” के नारे के साथ शुरू किया और कहा कि बिहार की जनता ने इस बार “गर्दा उड़ा दिया” है। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में जोड़ा कि “आज बिहार में मखाने की खीर बनाना पक्का कर दिया गया है।” मोदी ने कहा कि एनडीए हमेशा जनता का सेवक बनकर काम करता है और ईमानदार मेहनत से लोगों का दिल जीतने की कोशिश करता है। आज के नतीजों ने साबित कर दिया है कि बिहार ने फिर एक बार एनडीए सरकार पर भरोसा जताया है।

[caption id="attachment_931103" align="alignnone" width="1219"]pm modi pm modi[/caption]

7: 13 PM

EC ने 147 सीटों का रिजल्ट जारी किया

चुनाव आयोग ने 147 सीटों के नतीजे घोषित किए हैं। इनमें 125 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है। वहीं महागठबंधन के खाते में 17 सीटें गई हैं। जबकि औवेसी की पार्टी AIMIM ने 5 सीटों पर अपना परचम लहराया है
7: 03 PM

असदुद्दीन औवेसी बोले- बिहार की जनता का धन्यवाद

https://twitter.com/AHindinews/status/1989319623062495645

6: 53 PM

बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी

बिहार में एनडीए की बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। यहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बीजेपी मुख्यालय पहुंचने पर पीएम मोदी ने एक बार फिर गमछा लहराकर लोगों का अभिनंदन किया।

6: 33 PM

अलीनगर विधानसभा से BJP की मैथिली ठाकुर जीतीं

https://twitter.com/BansalNews_/status/1989314018587091223

6: 30 PM

NDA की जीत पर सीएम ने बिहार की जनता को बधाई दी।

https://twitter.com/NitishKumar/status/1989311592480100611

6: 15 PM

छपरा विधानसभा से RJD प्रत्याशी खेसारी लाल हारे, बीजेपी से छोटी कुमारी जीतीं।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1989312215141269887

6: 12 PM

गोपालगंज में सभी सीटों पर NDA की जीत

गोपालगंज जिले में इस बार एनडीए ने सभी 6 सीटों पर कब्जा जमाते हुए शानदार जीत दर्ज की है। जिले में महागठबंधन का खाता तक नहीं खुल सका। बैकुंठपुर से भाजपा के मिथिलेश तिवारी, बरौली से जदयू के मनजीत सिंह, गोपालगंज सदर से भाजपा के सुभाष सिंह, हथुआ से जदयू के रामसेवक सिंह, कुचायकोट से जदयू के अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, और भोरे से जदयू के सुनील कुमार विजयी हुए। जिले में जदयू ने चार और भाजपा ने दो सीटों पर जीत हासिल कर एनडीए की मजबूती को स्पष्ट किया।

6: 05 PM
पुष्पम प्रिया बोलीं- मेरी मां-बहन का वोट भी BJP को ट्रांसफर हुआ

— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) November 14, 2025

6: 00 PM

दरभंगा जिले में इस बार NDA ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 10 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है।

  • कुशेश्वरस्थान से जदयू के अतिरेक कुमार विजयी रहे।
  • जबकि गौड़ाबौराम से भाजपा के सुजीत कुमार ने जीत हासिल की।
  • अलीनगर में भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने जीत दर्ज की।
  • बेनीपुर में जदयू के विनय कुमार चौधरी विजयी हुए।
  • बहादुरपुर से जदयू के मदनी सहनी जीते।
  • वहीं जाले से भाजपा के जीवेश कुमार ने जीत सुनिश्चित की।
  • दरभंगा नगर सीट पर भाजपा के संजय सरावगी ने जीत दर्ज की।
  • दरभंगा ग्रामीण में जदयू के ईश्वर मंडल ने विजय पाई।
  • हायाघाट से भाजपा के रामचंद्र प्रसाद विजयी रहे।
  • जबकि केवटी सीट पर भाजपा के मुरारी मोहन झा ने जीत दर्ज कर NDA के दरभंगा पर पूर्ण वर्चस्व की पुष्टि कर दी।

5: 53 PM

RJD ने दर्ज की प्रभावशाली जीत 

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने कई महत्वपूर्ण सीटों पर प्रभावशाली जीत दर्ज की है।

  • बिस्फी से आसिफ अहमद ने 1,00,771 वोट हासिल कर 8,107 वोटों से जीत दर्ज की।
  • वहीं उजियारपुर में आलोक कुमार मेहता ने 1,02,707 वोट पाकर 16,283 की बड़ी बढ़त से विजय हासिल की।
  • फतुहा सीट पर डॉ. रमणंद यादव ने 90,558 वोट के साथ 7,992 मतों से जीत दर्ज की।
  • मनेर से भाई वीरेंद्र ने 1,10,798 वोट हासिल कर 20,034 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
  • इसके अलावा बोध गया से कुमार सर्वजीत ने 1,00,236 वोट पाकर 881 वोटों के बेहद करीबी अंतर से जीत हासिल की।

5: 43 PM

अमित शाह बोले- राहुल गांधी के नेतृत्व में आखिरी पायदान परकांग्रेस

बिहार चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA नेताओं की मेहनत को जनता ने पूरा आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में पीएम मोदी ने बिहार के लिए बड़े पैमाने पर काम किए, वहीं नीतीश कुमार ने राज्य को जंगलराज से बाहर निकाला।

शाह ने इसे ‘विकसित बिहार’ के संकल्प पर जनता की मुहर बताया और कहा कि वोटबैंक की राजनीति व घुसपैठियों को बचाने वाली ताकतों को जनता ने कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण समय की जरूरत है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं।

5: 19 PM

बिहार के लगभग सभी मंत्री आगे या जीत गए अपनी सीट

बिहार चुनाव नतीजों में लगभग सभी मंत्रियों ने बढ़त बनाई है या जीत दर्ज कर ली है। विभिन्न सीटों से आए ताज़ा अपडेट के मुताबिक कई मंत्री निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि कुछ ने जीत हासिल कर ली है।

  • सोनवर्षा – रत्नेश सदा (जदयू) – आगे
  • दरभंगा (सदर) – संजय सरोजी (भाजपा) – जीते
  • झाले – जीवेश कुमार मिश्र (भाजपा) – आगे
  • कुढ़नी – केदार प्रसाद गुप्ता (भाजपा) – आगे
  • साहेबगंज – राजू कुमार सिंह (भाजपा) – जीते
  • भोरे – सुनील कुमार (जदयू) – जीते
  • अमनौर – कृष्णा कुमार मंटू (भाजपा) – आगे
  • सीवान – मंगल पांडे (भाजपा) – आगे
  • कल्याणपुर – महेश्वर हजारी (जदयू) – जीते
  • सराय रंजन – विजय कुमार चौधरी (जदयू) – आगे
  • बछवाड़ा – सुरेंद्र मेहता (भाजपा) – आगे
  • बिहारशरीफ – डॉ. सुनील कुमार (भाजपा) – आगे
  • नालंदा – श्रवण कुमार (जदयू) – आगे
  • बांकीपुर – नितिन नवीन (भाजपा) – आगे
  • लखीसराय – विजय कुमार सिन्हा (भाजपा) – आगे
  • तारापुर – सम्राट चौधरी (भाजपा) – जीते
  • बेतिया – रेणु देवी (भाजपा) – आगे
  • हरसिद्धि – कृष्णानंदन पासवान (भाजपा) – आगे
  • झंझारपुर – नीतीश मिश्रा (भाजपा) – आगे
  • फुलपरास – शीला कुमारी मंडल (जदयू) – आगे
  • सुपौल – बिजेंद्र प्रसाद यादव (जदयू) – आगे
  • छातापुर – नीरज कुमार सिंह बबलू (भाजपा) – आगे
  • सिकटी – विजय कुमार मंडल (भाजपा) – आगे
  • धमदाहा – लेसी सिंह (जदयू) – आगे
  • अमरपुर – जयंत राज (जदयू) – आगे
  • चैनपुर – मो. जामा खान (जदयू) – आगे
  • गया टाउन – प्रेम कुमार (भाजपा) – जीते
  • चकाई – सुमित कुमार सिंह (जदयू) – आगे
  • बहादुरपुर – मदन सहनी (जदयू) – आगे

कुल मिलाकर, बिहार में एनडीए के मंत्री चुनावी मैदान में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।

5: 15 PM

तारापुर से सम्राट चौधरी की जीत

तारापुर विधानसभा सीट से बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने जीत दर्ज की है। चुनाव परिणामों में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को स्पष्ट बढ़त से पछाड़ते हुए विजय हासिल की। उनकी इस जीत को क्षेत्र में बीजेपी के मजबूत जनाधार और सम्राट चौधरी की व्यक्तिगत लोकप्रियता का परिणाम माना जा रहा है।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1989299969598030085

5: 05 PM

राघोपुर विधानसभा सीट से तेजस्वी यादव जीते

https://twitter.com/BansalNews_/status/1989297784403755471

5: 05 PM

किशनगंज (बिहार) विधानसभा सीट पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के मो. कमरुल होदा ने शानदार जीत दर्ज की है। कुल 26 में से सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद उन्हें 89,669 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी की स्वीटी सिंह को 76,875 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार मो. कमरुल होदा ने 12,794 वोटों के अंतर से निर्णायक जीत हासिल की।

5: 00 PM

कोचाधामन (बिहार) विधानसभा सीट पर राउंड 22 की गिनती के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मो. सरवर आलम ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज की। उन्हें कुल 81,860 वोट मिले, जो उनके प्रतिद्वंद्वी पर 23,021 वोट की मजबूत बढ़त है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुजाहिद आलम को 58,839 वोट मिले और उन्हें इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

4: 50 PM

जनता दल (यूनाइटेड) ने कई महत्वपूर्ण सीटों पर मजबूत प्रदर्शन 

  • कल्याणपुर (131) से महेश्वर हजारी ने 1,18,162 वोट हासिल करते हुए 38,586 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
  • अलौली (148) में रामचंद्र सदा ने 93,208 वोट के साथ 35,732 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की।
  • हरनौत (177) सीट पर हरि नारायण सिंह ने प्रभावशाली जीत हासिल करते हुए 1,06,954 वोट प्राप्त किए और 48,335 के बड़े अंतर से विजयी रहे।
  • चर्चित मोकामा (178) सीट से अनंत कुमार सिंह ने 91,416 वोट के साथ 28,206 मतों से जीत सुनिश्चित की।
  • वहीं मसौढ़ी (189) में अरुण मांझी ने 1,06,505 वोट पाकर 7,643 के अंतर से जीत दर्ज की।
  • बेलागंज (232) से मनोर्मा देवी ने 95,685 वोट प्राप्त कर 2,882 के करीबी अंतर से जीत हासिल की।

इन नतीजों ने प्रदेश में जेडीयू की बढ़ती स्वीकार्यता और कई क्षेत्रों में उसकी मजबूत पकड़ को साबित कर दिया है।

4: 45 PM

दरभंगा (DARBHANGA-83) सीट से 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में संजय सरावगी ने एक प्रभावशाली जीत दर्ज की। उन्हें कुल 97,453 वोट मिले, जबकि उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी (विकासशील इंसान पार्टी के उमेश सहनी) को 24,593 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1989291820652921106

4: 30 PM

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने प्रभावशाली अंतर से जीत दर्ज 

अबतक के आंकड़ों के अनुसार..

  • नरकटियागंज से संजय कुमार पांडेय ने 1,00,044 वोट हासिल कर 26,458 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
  • लौरिया में विनय बिहारी ने 96,510 वोट के साथ 26,966 वोटों से जीत हासिल की।
  • मधुबन में राणा रंधीर ने 86,002 वोट पाकर 5,492 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
  • राजनगर में सुजीत कुमार ने सबसे बड़े अंतर में से एक 42,185 वोटों से जीत के साथ 1,08,362 वोट अपने नाम किए।
  • बरूराज से अरुण कुमार सिंह ने 96,879 वोट हासिल करते हुए 29,052 वोटों से जीत दर्ज की।
  • साहेबगंज में राजू कुमार सिंह ने 1,06,322 वोट और 13,522 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
  • वहीं गया टाउन से प्रेम कुमार ने 90,878 वोट के साथ 26,423 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की।

चुनाव परिणामों ने इन सीटों पर विजेताओं की मजबूत जनसमर्थन और लोकप्रियता को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

4: 20 PM

फतुहा विधानसभा सीट से राजद की जीत

पटना जिले की फतुहा विधानसभा सीट से आरजेडी के रामानंद यादव ने 7992 वोटों से जीत दर्ज की है। आरजेडी प्रत्याशी रामानंद यादव को 90558 वोच मिले जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रत्याशी रूपा कुमारी को मात्र 82566 मिले।

4: 07 PM

मोकामा से अनंत कुमार सिंह की जीत

बिहार चुनाव 2025 में मोकामा सीट से जेडीयू के उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की है। मतगणना के अंतिम दौर में उन्होंने कुल 91,416 वोट हासिल किए और अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। अनंत कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार वीणा देवी को 28206 वोटों के अंतर से हराया है।

3: 57 PM

कल्याणपुर सीट पर जेडीयू की बड़ी जीत

बिहार की कल्याणपुर (131) विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार महेश्वर हज़ारी ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 1,18,162 वोट हासिल किए और 38,586 वोटों के बड़े अंतर से विजयी रहे। 29 में से सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद उनकी जीत पक्की हो गई।

3: 13 PM

बिहपुर सीट पर कुमार शैलेंद्र जीते 

3: 13 PM

प्रशांत किशोर 16 नवंबर को करेंगे प्रेस वार्ता

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 16 नवंबर को बिहार चुनाव नतीजों को लेकर प्रेस वार्ता करने वाले हैं।

2: 49 PM   

राघोपुर में तेजस्वी यादव बड़ी बढ़त गंवाकर पीछे

राघोपुर सीट पर 11 में से 30 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव 4,829 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार बढ़त बनाए हुए हैं।

2: 30 PM   

शशि थरूर बोले—नतीजे निराशाजनक, कांग्रेस को करना होगा आत्मनिरीक्षण 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें "बेहद निराशाजनक" बताया, क्योंकि एनडीए एक बार फिर सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट है कि एनडीए को भारी बढ़त मिली है। यह बेहद निराशाजनक है और अगर यही अंतिम नतीजा रहता है, तो गंभीर आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता होगी—सिर्फ सोचने की नहीं, बल्कि यह समझने की कि क्या रणनीतिक, संदेशात्मक या संगठनात्मक गलतियां हुईं।”

थरूर ने यह भी कहा कि वे बिहार में प्रचार के लिए नहीं गए थे, इसलिए उनके पास ज़मीनी अनुभव नहीं है, लेकिन पार्टी नेताओं को नतीजों का गहराई से विश्लेषण करना चाहिए कि चूक कहां हुई।

2: 15 PM   

चुनाव आयोग के आंकड़ेः दो बजे तक भाजपा 90 सीटों पर आगे 

दोपहर 2 बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 90, जदयू 80, राजद 29, लोजपा रामविलास 20, कांग्रेस 5, एआईएमआईएम 5, हम 5 सीटों पर आगे है।

2: 05 PM   

पांच सीटों पर एआईएमआईएम आगे, कांग्रेस पीछे छूटी

एआईएमआईएम के उम्मीदवार जोकीहाट, ठाकुरगंज, कोचाधामन, अमौर और बइसी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। उल्लेखनीय है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस एआईएमआईएम से भी पीछे चल रही है और केवल चार सीटों पर ही उसके उम्मीदवार आगे हैं।

1: 58 PM   

पटना में बीजेपी सपोर्टर्स मना रहे जीत का जश्न

https://twitter.com/ANI/status/1989245795305160988

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त बरकरार रहने पर राजधानी पटना में बीजेपी समर्थक नाच-गा रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। एनडीए 197 सीटों पर आगे चल रहा है।

1: 50 PM   

चिराग पासवान की LJP (रामविलास) को बड़ी बढ़त, 20 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, एनडीए की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार चुनाव में जोरदार प्रदर्शन कर रही है। पार्टी द्वारा लड़ी गई 28 सीटों में से 20 पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। गोविंदगंज, बेलसंड, सुगौली, बहादुरगंज, कसबा, बलरामपुर, सिमरी बख्तियारपुर, बोचहां, दरौली, महुआ, परबत्ता, नाथनगर, फतुहा, डेहरी, ओबरा, शेरघाटी, बोधगया, रजौली और गोबिंदपुर सीटों पर LJP (रामविलास) के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

1: 48 PM   

केसरिया विधानसभा सीट से जेडीयू की शालिनी मिश्रा की जीत 

https://twitter.com/BansalNews_/status/1989245839144100163

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। पहला नतीजा जेडीयू के पक्ष में आया है। केसरिया विधानसभा सीट से जेडीयू की शालिनी मिश्रा जीत गई हैं।

1 बजे तक बीजेपी 90 सीटों पर आगे

दोपहर 1 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 90 सीटों पर, जदयू 81, राजद 28, लोजपा रामविलास 20, कांग्रेस 5 और एआईएमआईएम 5 सीटों पर आगे हैं।

12: 43 PM 

PM मोदी 6 बजे दिल्ली बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे

सूत्रों के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे दिल्ली स्थित बीजेपी हेक्वार्टर पहुंचेंगे।

12: 43 PM 

बिहार जीत पर बीजेपी का जश्न, मंडल स्तर पर आयोजन आज दोपहर 1 बजे

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में जश्न मनाने जा रही है। पार्टी ने घोषणा की है कि आज दोपहर 1 बजे देशभर में मंडल स्तर पर विजय उत्सव आयोजित किया जाएगा।

12: 39 PM 

मनोज तिवारी ने मोदी-नीतीश पर जताया भरोसा 

दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत का मुख्य कारण मोदी और नीतीश में जनता का भरोसा है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और अरदास की जीत बताया और पांच दलों के गठबंधन की भी सराहना की।

12: 30 PM    

दोपहर 12:30 बजे तक चुनाव आयोग के रुझान

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर साढ़े 12 बजे तक रुझानों में भाजपा 86, जदयू 78, राजद 31, लोजपा (रामविलास) 21, सीपीआईएमएल 6 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही हैं।

12: 20 PM    

बांकीपुर विधानसभा सीट पर BJP के नितिन नबीन आगे 

12: 08 PM    

नीतीश कुमार के आवास पर कड़ी सुरक्षा 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परिसर की ओर जाने वाले सभी रास्ते आम जनता के लिए बंद कर दिए गए हैं और हर मार्ग पर बैरिकेड लगाए गए हैं। राज्य विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी जीत तय हो चुकी है, जबकि महागठबंधन इस महत्वपूर्ण चुनाव में हार के कगार पर है।

11: 59 AM    

राघोपुर में तेजस्वी यादव और सतीश कुमार के बीच कड़ी टक्कर

राघोपुर विधानसभा सीट से आठवें राउंड के रुझानों के अनुसार, आरजेडी के तेजस्वी यादव 31,335 वोटों के साथ 286 वोटों की मामूली बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि बीजेपी के सतीश कुमार को 31,049 वोट मिले हैं। मुकाबला बेहद करीबी है और अगले राउंड की मतगणना में लीड किसी भी पक्ष में बदल सकती है।

11: 50 AM    

चुनाव आयोग के रुझानों में एनडीए मजबूत

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, एनडीए 186 सीटों पर आगे चल रही है, जिसमें भाजपा 82, जदयू 75, लोजपा 22, HAMS 4 और RSHTLKM 3 सीटों पर बढ़त में हैं। वहीं, महागठबंधन 48 सीटों पर आगे है, जिसमें राजद 35, कांग्रेस 7 और वीआईपी 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना जारी है।

11: 45 AM   

एनडीए का जलवा, बीजेपी को बड़ी बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में एनडीए ने कई सीटों पर मजबूत बढ़त बनाई है। राजनगर से बीजेपी के सुजीत कुमार 20,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। छपरा विधानसभा सीट पर बीजेपी की छोटी कुमारी 3,587 वोटों की बढ़त के साथ आरजेडी के शत्रुघ्न यादव उर्फ़ खेसारीलाल को पीछे छोड़ चुकी हैं।

समस्तीपुर से जेडीयू की अश्वमेध देवी 15,000 वोटों से आगे हैं। पूर्णिया सीट से बीजेपी के विजय कुमार खेमका 19,000 और औराई सीट से बीजेपी के रामा निषाद करीब 22,000 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, कुटुंबा सीट से 'हम' (HAM) के ललन राम 3,000 वोटों से आगे हैं।

11: 34 AM    

मोकामा सीट पर अनंत सिंह आगे, वीणा देवी और पीयूष पिछड़े 

11: 30 AM   

खेसारी लाल छपरा सीट से पीछे 

मशहूर भोजपुरी अभिनेता शत्रुघन यादव उर्फ खेसारी लाल छपरा सीट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा की छोटी कुमारी करीब 1500 वोटों से खेसारी लाल से आगे चल रही हैं। वहीं अलीनगर सीट सीट से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर आगे चल रही है।

11: 20 AM   

मुजफ्फरपुर, छपरा और मोकामा में NDA-JDU को बढ़त, काराकाट में कड़ा मुकाबला

मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में पांचवें राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के रंजन कुमार 2,848 वोटों की बढ़त के साथ कांग्रेस के विजेंद्र चौधरी से आगे चल रहे हैं। छपरा सीट पर बीजेपी की छोटी कुमारी आगे हैं, जबकि आरजेडी के खेसारी लाल लगभग 900 वोट पीछे हैं।

काराकाट विधानसभा में जेडीयू के महाबली सिंह 885 वोट की बढ़त के साथ सीपीआईएमएल के अरुण कुमार से आगे हैं, जबकि निर्दलीय ज्योति सिंह पीछे चल रही हैं। मठिहानी सीट पर आरजेडी के नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह 11,000 से अधिक वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

झंझारपुर में जेडीयू के दामोदर रावत पांचवें राउंड के बाद 6,342 वोटों से आगे हैं। मोकामा सीट से जेडीयू के अनंत सिंह 11,000 से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं सीवान में बीजेपी के मंगल पांडे 6,000 से ज्यादा वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।

11: 18 AM   

तेजस्वी और तेजप्रताप यादव रुझानों में पिछड़े

राघोपुर सीट से राजद उम्मीदवार और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव रुझानों में पीछे चल रहे हैं। वहीं, महुआ सीट से उनके भाई तेजप्रताप यादव भी बढ़त बनाने में पिछड़ गए हैं।

11: 07 AM   

महागठबंधन पीछे, तेजस्वी यादव राघोपुर में बढ़त

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव सुबह 10:50 बजे तक राघोपुर सीट से 916 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, तेजस्वी यादव को 8,387 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के सतीश कुमार 7,471 वोटों के साथ पीछे हैं।

जन सुराज के चंचल कुमार को राघोपुर सीट से केवल 150 वोट ही मिले हैं। इस बीच, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 122 का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि विपक्षी महागठबंधन पीछे चल रहा है।

11: 03 AM   

छपरा से बीजेपी की छोटी कुमारी 974 वोटों से आगे ,राजद के शत्रुघ्न यादव (खेसारी लाल यादव) पीछे

11: 00 AM  

बीजेपी हेडक्वाटर पर जश्न की तैयारी

https://twitter.com/ANI/status/1989152817903472664

बिहार चुनाव के नतीजों के रुझान जारी है। हालांकि दिल्ली में बीजेपी हेडक्वाटर पर जश्न की तैयारी शुरू हो चुकी है। यहां सत्तू के पराठे और जलेबी बनना शुरू हो गई हैं।

10: 43 AM  

बीजेपी बोली- जनता ने तेजस्वी को नकारा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बिहार चुनाव मतगणना पर बोले, 'बिहार में इतिहास लिखा जा रहा है जनता पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर विश्वास करती है पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश और बिहार आगे बढ़ रहा है... तेजस्वी को बिहार की जनता ने नकार दिया है।'

10: 40 AM  

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान

सुबह साढ़े 10 बजे तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा 72, जदयू 71, राजद 43 और लोजपा (रामविलास) 18 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस 8 और सीपीआई (एमएल) के 6 उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

10: 32 AM  

महुआ विधानसभा सीट पर तेज प्रताप यादव पीछे, बीजेपी के संजय सिंह आगे 

10: 21 AM  

बक्सर विधानसभा सीट से बीजेपी का आमंद मिश्रा आगे

10: 14 AM

सुबह 10:05 बजे तक: चुनाव आयोग के रुझान

बिहार विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों के अनुसार, सुबह 10:05 बजे तक जेडीयू 62, भाजपा 59, राजद 34, लोजपा 15, कांग्रेस 10, हम 4, माले 2 और रालोमो, वीआईपी, AIMIM, माकपा एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं। अब तक कुल 192 सीटों पर रुझान सामने आए हैं।

10: 09 AM

राघोपुर में तेजस्वी यादव बढ़त में

वैशाली की राघोपुर सीट पर पहले दौर की मतगणना में आरजेडी के तेजस्वी यादव को 4,463 वोट मिले, जबकि बीजेपी के सतीश राय 3,570 वोटों पर सिमट गए। आरजेडी के गढ़ में तेजस्वी यादव फिलहाल 893 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

10: 00 AM

 लखीसराय विधानसभा से कांग्रेस के अमरेश कुमार अनीश आगे

9: 58 AM

सुबह 9:55 बजे तक: चुनाव आयोग के रुझान

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझानों के अनुसार, सुबह 9:55 बजे तक भाजपा 51, जेडीयू 48, राजद 25, लोजपा 13, कांग्रेस 7, हम 3 और वीआईपी, AIMIM, माकपा, माले एक-एक सीट पर आगे चल रही हैं। अब तक कुल 154 सीटों पर रुझान सामने आए हैं।

9: 55 AM   

अंता सीट पर कांग्रेस की बढ़त

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भैया आगे चल रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा दूसरे स्थान पर हैं, जबकि भाजपा के मोरपाल सुमन तीसरे स्थान पर हैं।

9: 53 AM  

अलीनगर विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर आगे

9: 47 AM 

तारापुर विधानसभा से अरुण कुमार सिंह आगे

9: 45 AM 

मोकामा से अनंत सिंह को 2700 वोटों से बढ़त

शुरुआती रुझानों के अनुसार, मोकामा से अनंत सिंह 2,700 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, औराई से रमा निषाद 6,248, कुढनी से बीजेपी के केदार गुप्ता 2,506 और राजनगर से सुजीत कुमार 5,322 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। मोकामा में पहले राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है।

रुझानों में नीतीश की सरकार

सुबह साढ़े नौ बजे तक के रुझान आंकड़ों में एनडीए 150, महागठबंधन 75, जन सुराज 3 और अन्य एक सीट पर आगे चल रहे हैं।

9: 27 AM

HAM उम्मीदवार का दावा: सभी 6 सीटों पर जीत सुनिश्चित

गयाजी के टीकारी विधानसभा क्षेत्र से HAM पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार ने चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जिन 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, उन सभी पर जीत हासिल होगी।

अनिल कुमार ने यह भी दावा किया कि इस बार नीतीश कुमार भारी बहुमत के साथ बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके मुताबिक, जैसे-जैसे रुझान सामने आ रहे हैं, सीटों का अंतर और बढ़ सकता है और जनता का पूरा भरोसा NDA के साथ दिखाई दे रहा है।

publive-image
9: 15 AM

चुनाव आयोग वेबसाइट के मुताबिक भाजपा 5 सीटों पर आगे 

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में भाजपा 5 सीटों पर आगे है, जबकि राजद 2 और कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना जारी है।

9: 10 AM

महुआ सीट पर तेजप्रताप यादव बढ़त में

शुरुआती रुझानों के अनुसार, जनशक्ति जनता दल प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव महुआ सीट से आगे चल रहे हैं, हालांकि शुरुआत में वह पिछड़ रहे थे। तेजप्रताप ने 2015 में राजद के टिकट पर यही सीट जीती थी। इस बार उनका मुकाबला राजद के वर्तमान विधायक मुकेश कुमार रौशन और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह से है।

9: 00 AM

9 बजे तक रुजानों में एनडीए की बढ़त

सुबह 9 बजे तक मिले रुझानों के अनुसार, एनडीए ने 111 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, महागठबंधन 75 सीटों पर आगे चल रहा है। इसके अलावा, जन सुराज पार्टी तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

8: 55 AM

कटिहार से बीजेपी आगे

रुझानों के मुताबिक बीजेपी अब तक सबसे बड़ी पार्टी बन के सामने  रही है। बीजेपी को अब तक के रुझानों में 55 सीटे मिल चुकी है। वहीं जेडीयू का 36 पर कब्जा।

8: 50 AM

रुझानों में मुकेश साहनी का खाता नहीं खुला, पीके 4 पर आगे

रुझानों के अनुसार एनडीए ने 103 सीटों पर बढ़त बनाकर अपनी मजबूती दिखाई है, जबकि राजद के नेतृत्व वाला महागठबंधन 55 सीटों पर आगे चल रहा है। एनडीए में फिलहाल जेडीयू 46 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। वहीं, विपक्षी गठबंधन में राजद 39 सीटों पर आगे है। उल्लेखनीय है कि मुकेश साहनी की वीआईपी का खाता अभी तक नहीं खुल सका है, जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

8: 48 AM

राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव आगे

राघोपुर सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के सतीश कुमार पिछड़ गए हैं।

8: 45 AM

142 सीटों का रुझान सामने 

81 सीटों पर NDA ने बढ़त बना ली है, बीजेपी को 45, जेडीयू 34, एलजेपी 1।  महागठबंधन 57 सीटों पर बरकरार, RJD 45 पर आगे चल रही है, साथ ही AIMIM को 1 सीट मिल रही है।

8: 35 AM 

124 सीटों का रुझान सामने  

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर शुरुआती रुझान में NDA 84 सीटों पर और महागठबंधन 50 सीटों पर आगे चलती दिख रही है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी रुझानों में 2 सीटों पर आगे दिख रहे हैं।

8: 29 AM 

एनडीए की बढ़त बरकरार

सुबह साढ़े 8 बजे के रुझानों के अनुसार, एनडीए ने 47, महागठबंधन ने 24, जनसुराज ने 3 और अन्य ने चार सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

8: 27 AM 

तेजस्वी - हम सरकार बना रहे हैं 

महागठबंधन के सीएम फेस और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर कहा, 'हम लोगों की जीत होने वाली है हम जीत रहे हैं। बदलाव होगा। हम सरकार बना रहे हैं।'

8: 25 AM 

35 सीटों पर रुझान आया सामने 

पहले रुझान में अलीनगर से बीजेपी की मैथिली ठाकुर आगे, 27 सीटों पर NDA को बढ़त मिलते हुए दिख रही है। वहीं अन्य का 3 पर कब्जा।

8: 15 AM 

NDA 14 सीटों पर आगे 

फिलहाल NDA 14 सीटों पर ागे चल रही है, वहीं महागठबंधन 8 सीटों पर आगे चल रही है, अन्य को 2 सीटों पर कब्जा।

8: 10 AM 

NDA 8 सीटों पर आगे

बिहार चुनाव में रुझानों में NDA 8 सीटों से आगे चल रही है। महागठबंधन 4 सीटों पर आगे चल रही है।  वहीं जनसुराज 2 सीटों पर आगे चल रही है।

गया में काउंटिंग डे पर कड़ी सुरक्षा: चार से अधिक लोगों की भीड़ पर रोक 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले गया जिले में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया गया है। गया के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली काउंटिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि हर स्ट्रांग रूम के चारों ओर तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। सभी प्रवेश द्वारों और संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में 10 मोटरसाइकिल QRT टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और लगभग 200 जवान मैदान में सुरक्षा संभाल रहे हैं। कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय है।

एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण मतगणना के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
आचार संहिता के चलते:

  • विजय जुलूस निकालने पर पूरी तरह प्रतिबंध है

  • धारा 163 BNS लागू, यानी किसी भी स्थान पर 4 से अधिक लोगों की अनावश्यक भीड़ पर रोक है

उन्होंने अपील की कि सभी लोग नियमों का पालन करें और चुनाव परिणामों के दौरान शांति बनाए रखें।

बिहार में मतगणना शुरू — नीतीश बनाम तेजस्वी की कड़ी टक्कर

सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और उसके बाद EVM काउंटिंग शुरू की जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 LIVE Updates के अनुसार, शुरुआती रुझान दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है, जबकि शाम तक अंतिम तस्वीर साफ हो जाएगी।

दो चरणों में हुए मतदान में इस बार महिलाओं और युवा मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। 243 सीटों पर हुए चुनाव में महिला वोटिंग प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा, जिसने कई सीटों पर समीकरण बदलने की संभावना बढ़ा दी है।

एग्जिट पोल: NDA को महिलाओं, ओबीसी और EBC का मजबूत समर्थन

Bihar Exit Polls 2025 के मुताबिक, NDA को महिलाओं (Women Voters), ओबीसी (OBC Voters) और अति पिछड़ा वर्ग (EBC Voters) का स्पष्ट समर्थन मिला है।
एग्जिट पोल्स में अनुमान लगाया गया है कि:

NDA बहुमत के करीब या उससे आगे पहुंच सकता है

महागठबंधन (MGB) को कड़ी टक्कर के बावजूद बहुमत से दूर बताया गया है

EBC और OBC वोटिंग पैटर्न इस चुनाव का मुख्य निर्णायक कारक माना जा रहा है

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article