Bihar Tourism:  बिहार की सबसे फेमस और खूबसूरत हैं ये 4 जगहें, एक बार जरूर जाएं घूमने

Bihar Tourism: बिहार की राजनीति जितनी फेमस है, यहां के टूरिस्ट प्लेस भी।बिहार में ऐसी-ऐसी जगहें हैं, जहां विदेशी भी घूमने के लिए आते हैं।

Bihar Tourism:  बिहार की सबसे फेमस और खूबसूरत हैं ये 4 जगहें, एक बार जरूर जाएं घूमने

Bihar Tourism:  बिहार की राजनीति जितनी फेमस है, उतने ही यहां के टूरिस्ट प्लेस भी। बिहार में ऐसी-ऐसी जगहें हैं, जहां विदेशी मेहमान भी घूमने के लिए आते हैं। इस बार की अपनी वेकेशन्स को बिहार में प्लान कर सकते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि बिहार की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में।

बिहार की छठ पूजा तो दुनियाभर में काफी मशहूर है।  वहीं, पितृ पक्ष में भी श्राद्ध कर्म के लिए लोग बड़ी संख्या में बिहार जाते हैं। नालंदा से लेकर गया तक, यहां ऐसी कई सारे जगहें हैं।  तो आइए चलते हैं और आपको खूबसूरत बिहार की सैर करवाते हैं।

   वैशाली

चित्र:Budha Stupa Vaishali.jpg - विकिपीडिया

वैशाली घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय के दौरान, तापमान आसपास की खोज के लिए काफी उपयुक्त होता है। जबकि गर्मियों के महीनों के दौरान, तापमान काफी गर्म होता है और 45 डिग्री तक जा सकता है, इसलिए सलाह दी जाती है कि विशेष रूप से गर्मी के मौसम में यहां की यात्रा न करें।

यूनेस्को के विश्व धरोहर की सूची में शामिल नालंदा विश्वविद्यालय विश्व प्रसिद्ध है। ये दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। इसका विवरण ह्नेनसांग की यात्रा वृतांत में भी मिलता है।

इतिहासकारों के मुताबिक इसकी स्थापना 450ई. में हुई थी।  हालांकि इस विश्वविद्यालय के खंडहर आज भी देखे जा सकते हैं।

   गया

It is in Gaya that the salvation of ancestors takes place, here in the form of Pitrudev, Lord Shri Hari Vishnu is seated. | पितृतीर्थ: गया में ही होती है पितरों की

बिहार का गया शहर हिंदुओं और बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ये पर्यटन वाली जगह होने के साथ-साथ तीर्थस्थल भी है। ऐसा माना जाता है कि यहां एक पेड़ के नीचे महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

यहां विष्णु पद मंदिर भी है, जो हिंदुओं के लिए बेहद अहम है। यहां आप मंगला गौरी तीर्थ, चीनी मंदिर, बोधि वृक्ष, डुंगेश्वरी गुफा मंदिर, थाई मंदिर और रायल भूटान मठ जा सकते हैं।

   पटना

बिहार म्यूजियम का जापानी कनेक्शन

बिहार की राजधानी पटना को प्राचीन समय में पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था। यहां श्री गुरु गोबिंद सिंह का जन्म हुआ था।  इसलिए यह सिख भक्तों का प्रमुख तीर्थ स्थल है।  यहां गुरुद्वारा गोबिंद घाट, गुरुद्वारा बाल लीला और किला हाउस देखने जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article