Sarkari Naukri: महिलाओं के लिए बंपर नौकरियां, ANM के 10 हजार से अधिक पदों पर शुरू हुए आवेदन

Sarkari Naukri: महिलाओं के लिए बंपर नौकरियां, ANM के 10 हजार से अधिक पदों पर शुरू हुए आवेदन

Sarkari Naukri: महिलाओं के लिए बंपर नौकरियां, ANM के 10 हजार से अधिक पदों पर शुरू हुए आवेदन

Bihar BTSC ANM Recruitment 2022: बिहार सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें Bihar ANM Recruitment 2022 के बारे में जानकारी है। इसमें जिस भी आवेदक ने ANM नर्सिंग की पढ़ाई है या जिनके पास इसकी डिग्री है वे सभी लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां फीमेल हेल्थ वर्कर यानी एएनएम के पदों (Bihar ANM Recruitment 2022) पर बड़ी संख्या में भर्ती निकली हैं. मेडिकल के क्षेत्र में कैरियर बनाने की इच्छा रखने वाली कैंडिडेट्स इन वैकेंसीज (BTSC ANM Bharti 2022) के लिए अप्लाई कर सकती हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव (Bihar BTSC ANM Recruitment 2022) के माध्यम से बंपर 10,709 पद भरे जाएंगे. बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के एएनएम पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

यहां से करें अप्लाई –

इन पदों (Bihar BTSC Auxiliary Nurse Midwives Recruitment 2022)  के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए आप इन दोनों वेबसाइट्स पर जा सकते हैं – pariksha.nic.in और btsc.bih.nic.in इन पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं. इसलिए अगर आप भी इच्छुक हों तो जल्द से जल्द अप्लाई कर दें. इन पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 01 सितंबर 2022 है.

वैकेंसी डिटेल –

बीटीएससी बिहार में निकले एएनएम पदों का विवरण इस प्रकार है.

-कुल पद – 10,709

-अनारक्षित पद - 3539

-इडब्लूएस पद - 868

-एससी पद - 2188

-एसटी पद - 82

-अति पिछड़ा वर्ग पद - 2403

-पिछड़ा वर्ग पद - 1191

-पिछड़ा वर्ग की महिला पद – 438

कौन कर सकता है अप्लाई –

इन पजों के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट के पास ऑग्जिलरी नर्स मिडवाइफ की डिग्री हो. इसके साथ ही जरूरी है कि कैंडिडेट बिहार नर्सिंग एसोसिएशन के साथ रजिस्टर्ड भी हो. इन पदों के लिए आयु सीमा वर्ग के अनुसार अलग है. मोटे तौर पर कैंडिडेट्स की आयु 21 से 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी को छूट मिलेगी.

कितनी होगी सैलरी –

इन पदों पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को महीने के 20,000 रुपए तक सैलरी मिलेगी. इसके साथ ही ग्रेड पे 2400 रुपए भी मिलेगा. स्टार्टिंग सैलरी 5200 रुपए है.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 200 रुपए शुल्क देना होगा. इन पदों पर सेलेक्शन बीटीएससी द्वारा तैयार मेरिट के आधार पर होगा.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article