Bihar Ramadan Muslim Employees Holiday: सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को दी राहत ! ऑफिस से तय समय से पहले निकलने की छूट

बिहार सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को तोहफा दिया है। जिसमे रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारियों को ऑफिस तय समय से एक घंटे पहले आने और एक घंटे पहले जाने की छूट दी गई है।

Bihar Ramadan Muslim Employees Holiday:  सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को दी राहत !  ऑफिस से तय समय से पहले निकलने की छूट

बिहार । Bihar Ramadan Muslim Employees Holiday इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर रमजान के मौके पर बिहार सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को तोहफा दिया है। जिसमे रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारियों को ऑफिस तय समय से एक घंटे पहले आने और एक घंटे पहले जाने की छूट दी गई है। जिसका आदेश भी जारी किया गया है।

जाने विभाग का जारी आदेश कैसा है

आपको बताते चलें कि, बिहार की सरकार की ओर से राज्य सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बिहार सरकार के सभी मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को रमजान के महीने में निर्धारित समय से एक घंटे पहले दफ्तर आने और निर्धारित समय से एक घंटे पहले दफ्तर छोड़ने की अनुमति होगी। आपको बता दें कि, इस साल रमजान 23 या 24 मार्च से शुरू होने की संभावना है. रमजान 2023 के पहले दिन का रोजा लगभग 13 घंटे 27 मिनट का होगा, जबकि रमजान का आखिरी रोजा 14 घंटे 12 मिनट लंबा होगा. गौरतलब है कि रोजे के दौरान रोजेदार मुसलमान सुबह सूरज निकलने से लगभग एक घंटे पहले से लेकर सूर्यास्त होने तक कुछ भी खाते-पीते नहीं है।

Image

विपक्ष ने उठाए सवाल

यहां पर इस आदेश के खिलाफ विपक्ष की प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आज कहा कि आने वाले दिनों में रामनवमी का त्योहार होने वाला है। हिंदुओं को तो सुबह से शाम तक पूजा की तैयारी करनी पड़ती है। हर हिंदू के घर में रामनवमी होती है, तो फिर हिंदुओं को भी तो छुट्टी मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article