/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/NEET-Paper-Leak-Case-.jpg)
NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक केस में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराधा शाखा ने झारखंड के देवघर से 5 शातिरों को गिरफ्तार किया है। नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। देशभर में इसको लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर बिहार की आर्थिक अपराध शाखा अलग एक्शन मोड में काम कर रही है। बिहार की आर्थिक अपराध शाखा ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों की माने तो हजारीबाद के एक सेंटर से भी पेपर लीक किया गया था। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में एक जली हुई प्रश्न पत्र की बुकलेट भी मिली थी।
32 लाख में खरीदा 40 लाख में बेचा नीट का पेपर
आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी खुलासे होने की संभावना है। बता दें कि कुछ समय पहले बिहार आर्थिक अपराध शाखा ने नीट पेपर लीक मामले में आरोपी सिकंदर यादवेंद्र को भी दबोचा था, जिसके बाद पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाली बातों का खुलासा किया था।
https://twitter.com/amreekspeaks/status/1804393988603924530
आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने पेपर खरीद के लिए 32 लाख रुपए आरोपी नीतीश कुमार और अमित आनंद को दिए थे। इसके बाद आगे उसने यह पेपर 40 लाख रुपए में बेच दिया था।
उसने दानापुर पटना के आयुष कुमार, समस्तीपुर के अनुराग यादव, रांची के अभिषेक कुमार और गया के शिवनंदन कुमार को पेपर बेचा था। साथ ही आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि नीट परीक्षा से ठीक एक रात पहले पटना के रामाकृष्णा नगर को इन सभी कैंडिडेट को पेपर रटवाया था।
कई पेपर लीक करवा चुका आरोपी संजीव
बता दें कि इस मामले में पुलिस को आरोपी संजीव मुखिया उर्फ लूटन की तलाश है। वहीं, आरोपी संजीव का बेटा शिव कुमार पहले ही जेल में बंद है। शिवकुमार के ऊपर BPSC का एग्जाम पेपर लीक करने का आरोप लगा है।
वहीं, अब तक नीट पेपर लीक मामले में बिहार से ही 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस को यह यकीन भी है कि नीट पेपर लीक केस में संजीव का हाथ भी शामिल है। दरअसल, जबसे नीट पेपर मामला सुर्खियों में आया है, तब से आरोपी संजीव फरार चल रहा है।
वहीं, इससे पहले भी वह पेपर लीक मामलों को लेकर जेल जा चुका है। 20 में उसके ऊपर कई प्रकियोगी परीक्षाओं को लीक कराने का आरोप लग चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Salman Khan Firing Case: मुंबई पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत, इसने करवाई थी सलमान खान के घर पर फायरिंग
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us