Bihar Police Constable Admit Card 2023: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड का लिंक जारी, आज से कर सकते हैं डाउनलोड

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 सितंबर को सुबह 12 बजे से डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Admit Card 2023: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड का लिंक जारी, आज से कर सकते हैं डाउनलोड

Bihar Police Constable Admit Card 2023: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का लिंक जारी कर दिया है।

भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आज यानि 12 सितंबर को सुबह 12 बजे आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस दिन होगी परीक्षा

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 01, 07 और 15 अक्तूबर को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक तो वहीं दूसरी पाली दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगी।

12 सितम्बर को एडमिट कार्ड डाउनलोड

परीक्षार्थी 12 सितंबर से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 21,391 बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल पदों को भरना है।

चयन प्रक्रिया

सीएसबीसी बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और पीईटी परीक्षा के आधार पर होगा। आवेदकों को लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करने होंगे। अंतिम चयन पीईटी में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर होगा।

ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।

अब बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।

अंत में प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

DRDO Recruitment 2023: डीआरडीओ में साइंटिस्ट के 204 पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन

UP School Closed Today: आज यूपी के इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी, जानें डीएम ने क्या जारी किया आदेश

CG Elections 2023: दंतेवाड़ा से शाह करेंगे चुनावी आगाज, मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर भाजपा की परिवर्तन यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश CID ने 15 दिन की हिरासत का किया अनुरोध, जाने क्या है पूरा मामला

Chhattisgarh News: विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में कांग्रेस, 4 समितियां की गठित

Bihar Police Constable Admit Card 2023, CSBC, Bihar Police, बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023, Admit Card Out 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article