Bihar News: बीजेपी का धरना प्रदर्शन हिंसा में तब्दील, लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा मनाएगी काला दिवस आज

Bihar News: बीजेपी का धरना प्रदर्शन हिंसा में तब्दील, लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा मनाएगी काला दिवस आज

पटना। पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर आज काला दिवस मनाया जाएगा। इस बात की जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दी है। इसके बाद  शनिवार को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के नेता नीतीश, तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। साथ ही साथ सरकार से लाठीचार्ज की वजह पूछेंगे।

वहीं बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि पुलिस के लाठीचार्ज में पार्टी के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत और महिला कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर हम लोग शुक्रवार को काला दिवस मनाएंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1679002864793034754?s=20

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का किया जाएगा पुतला दहन 

इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया जाएगा। साथ ही साथ भाजपा का प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल से मिलकर उनको इस मामले की जानकारी देगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर यह आरोप लगाया है कि सरकारी तंत्र ने विजय सिंह की हत्या की है इसके विरोध में पूरे बिहार में आज यानी शुक्रवार को काला दिवस मनाया जाएगा इसके बाद कल सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही साथ भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का हिसाब भी सरकार से मांगा जाएगा।

https://twitter.com/AHindinews/status/1679530670077661185?s=20

सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या है। सांसदों, विधायकों को भी नहीं छोड़ा गया। राज्यपाल से मिलने का समय मांगा गया है।

उनसे प्रतिनिधि मंडल पूरे घटनाक्रम की जानकारी देगा। विधानसभा और विधान परिषद में सरकार से जवाब मांगेंगे कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठियां क्यों बरसाईं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1679521939046662144?s=20

विजय सिंह की जानें कैसे हुई मौत, सामने आया सीसीटीवी

बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत आखिर कैसे हुई। पटना पुलिस पर कई गंभीर आरोप लग रहे है। वहीं एसएसपी राजीव मिश्र के अनुसार विजय सिंह की मौत स्वभाविक है। पुलिस के अनुसार घटना के साक्ष्य और उनके साथी भरत प्रसाद चंद्रवंशी के बयान के आधार पर घटनास्थल में मौजूद सीसीटीवी की जांच की गई।

https://twitter.com/AHindinews/status/1679425101845118978?s=20

सीसीटीवी से यह पता चला है कि विजय सिंह दोपहर 13.22 बजे गांधी मैदान पटना के जेपी गोलंबर से निबंधन कार्यालय, छज्जूबाग की तरफ जा रहे हैं। जो डाकबंगला रोड से अलग है। 13.27 बजे उसी रास्ते में दुर्गा अपार्टमेंट के सामने खाली रिक्शा दिखता है। इसी रिक्शा से वे 13.32 बजे तारा हॉस्पीटल पहुंचते हैं।

घटनास्थल दुर्गा अपार्टमेंट के निकट से तारा हॉस्पीटल जाने में रिक्शा से लगभग 5 मिनट का समय लगता है। पुलिस का मानना है कि इस सीसीटीवी फुटेज के अनुसार विजय सिंह के साथ घटना 13.22 से 13.27 बजे के बीच ही छज्जूबाग क्षेत्र में ही हुई है। पुलिस का दावा है कि इस बीच वे डाकबंगला पहुंच भी नहीं सकते थे। जहां पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लगभग 1 बजे बल प्रयोग हुआ था। छज्जूबाग क्षेत्र में कोई पुलिस बल नहीं था।

https://twitter.com/AHindinews/status/1679521297519509504?s=20

बीजेपी नेता विजय सिंह की अंत्येष्टि आज

बीजेपी नेता विजय सिंह अंतिम संस्कार शुक्रवार को जहानाबाद स्थित पैतृक गांव फतुहा किया जाएगा। इससे पहले कल्पा के सिकरिया स्थित बीजेपी कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। फतुहा नगर बीजेपी अध्यक्ष श्याम सुंदरकेशरी ने बताया कि दाह संस्कार फतुहा स्थित सम्मसपुर श्मशान घाट पर 11 बजे दिन में किया जाएगा।

अंतिम संस्कार में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं के उपस्थित रहने की संभावना है।

परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

ये भी पढ़ेंMP News: कमलनाथ के गढ़ को घेरने की बड़ी तैयारी, केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा विस्तारक को भेजा पातालकोट

Himalaya Herbs Benefits: हिमालय में समाया है गंभीर बीमारियों का इलाज, जानिए जड़ी बूटी रेवंद चीनी के बारे में

Ganja Smuggler Arrested: इस साल की गांजा स्मगलिंग की सबसे बड़ी खेप जब्त, संयुक्त अभियान से मिली बड़ी सफलता

Aaj Ka Mudda: अप्रत्याशित फैसले जल्द आएंगे नजर, फेरबदल साधेंगे चुनावी फैक्टर

Scorpion Facts: शराब डालते ही बिच्छू क्यों मर जाता है? जानें वजह

 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article