Bihar News: 2019 में जितनी सीट पर हम लड़े थे, इस बार भी उतनी सीटों पर लड़ेंगे: बिहार कांग्रेस प्रमुख

Bihar News: 2019 में जितनी सीट पर हम लड़े थे, इस बार भी उतनी सीटों पर लड़ेंगे: बिहार कांग्रेस प्रमुख, पढ़ें पूरी खबर.

Bihar News: 2019 में जितनी सीट पर हम लड़े थे, इस बार भी उतनी सीटों पर लड़ेंगे: बिहार कांग्रेस प्रमुख

पटना। कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी कई सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने संकेत दिया कि 2019 में जितनी सीट पर हम लड़े थे, इस बार भी उतनी सीटों पर लड़ेंगे।

उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले चुनाव में 400 से अधिक सीट पर लड़कर महज 52 सीट जीतने वाली कांग्रेस ‘पिछले एक साल में और मजबूत होकर उभरी है’ जिसका पूरा श्रेय उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिया।

लोकसभा में हमारा संख्याबल अधिक...

पटना के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में संवाददाता सम्मेलन में सिंह ने यह तो स्पष्ट नहीं किया कि उनकी पार्टी कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी लेकिन यह संकेत जरूर दिया कि ‘पिछले आम चुनाव में जितनी सीट पर चुनाव लड़ा गया था’, इस बार भी उतनी ही सीट होंगी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस को विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में अपने सहयोगी दलों से अपना उचित हिस्सा प्राप्त करने में मुश्किल हो सकती है तो उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी हैसियत का इस बात से अंदाजा लगाया जाए कि लोकसभा में हमारा संख्याबल किसी भी विपक्षी दल से अधिक है।’’

2019 के लोस चुनाव में मिली थी एक सीट

राज्यसभा सदस्य सिंह ने कहा, ‘‘यहां तक कि बिहार में भी हमारी ही पार्टी ऐसी विपक्षी पार्टी थी जिसने एक सीट जीती।’’

वह 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम का हवाला दे रहे थे, जब नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के साथ मिलकर राजग राज्य की 40 सीट में से 39 जीत गया था। उस चुनाव में किशनगंज से कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली थी।

बिहार मंत्रिमंडल में शामिल होंगे कांग्रेसी?

लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल के साथ रह चुके सिंह ने कहा, ‘‘मेरे नेतृत्व में कांग्रेस सीटों के बंटवारे में सम्मानजनक हिस्सा मिलने को लेकर आश्वस्त रह सकती है।’’

उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि मुख्यमंत्री जब भी बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे तो दो और मंत्रि पद की कांग्रेस की मांग को वह मान लेंगे।

इंडिया बनाम भारत विवाद पर कही ये बात

इंडिया बनाम भारत के विवाद पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ यह विपक्षी गठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता से उपजी असुरक्षा है । यह महंगाई और सांठगांठ वाले पूंजीवाद (क्रोनी कैपटलिज्म) से लोगों का ध्यान बांटने की तरकीब भी है।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने संसद के आगामी विशेष सत्र का एजेंडा सरकार द्वारा नहीं बताये जाने को लेकर भी निराशा प्रकट की।

ये भी पढ़ें:

>> 10 सितंबर को राजस्थान के टोंक में जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी, ‘इंदिरा रसोई’ योजना की करेगी शुरुआत

>> G-20 Summit 2023: ‘आप भारत के दामाद हैं’ इस सवाल पर क्या बोले ऋषि सुनक? जानिए उनका दिलचस्प जवाब

>> Jara Hatke: SC ने दिया 12 साल से जेल में बंद व्यक्ति की रिहाई का आदेश, वजह जानकर चौंक जाएंगे

>> I-Start Innovation School Hub: बीकानेर में होगी आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब की स्थापना,पढ़ें विस्तार से पूरी खबर

>> Singapore: विपक्षी सांसद ने भारतीय मूल के मंत्री ईश्वरन को संसद से निलंबित करने की मांग की

बिहार कांग्रेस, बिहार कांग्रेस प्रमुख, बिहार कांग्रेस प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह, इंडिया बनाम भारत, बिहार न्यूज, bihar news, bihar news in hindi, bihar congress, bihar congress chief, bihar congress chief akhilesh prasad singh, india vs india

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article