Bihar Naav Accident: गंगा नदी में 55 लोगों को ले जा रही नाव अचानक पलटी, आज भी जारी तलाशी अभियान

10 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। बताते चलें कि, 4 सितंबर को कल शाहपुर थाना क्षेत्र के पास गंगा नदी में 55 लोगों को ले जा रही नाव के पलटने से हादसा हो गया।

Bihar Naav Accident: गंगा नदी में 55 लोगों को ले जा रही नाव अचानक पलटी, आज भी जारी तलाशी अभियान

बिहार Bihar Naav Accident एक तरफ घटना को लेकर जहां पर कुछ घंटे ही बीते है वहीं पर आज चलाए गए तलाशी अभियान में 10 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। बताते चलें कि, 4 सितंबर को कल शाहपुर थाना क्षेत्र के पास गंगा नदी में 55 लोगों को ले जा रही नाव के पलटने से हादसा हो गया।

घटना में 8-10 लोग थे सवार

इस घटना में पटना के सीओ मनेर से दिनेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, कल शाम करीब साढ़े पांच बजे हमें एक नाव के पलट जाने की सूचना मिली। जिसके बाद हम लोग और NDRF की टीम मौके पर पहुंची। नाव में करीब 50 लोग थे जिनमें से करीब 40-42 लोग सुरक्षित घर लौटे जबकि 8-10 लोग लापता हैं। सर्च जारी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article