Bihar Minister Dies : मंत्री विनोद से मिलने जा रही थी पत्नी, बीच रास्ते में मिली मनहूस खबर

बिहार। पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह Bihar minister dies का आज निधन हो गया। मंत्री विनोद सिंह का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव होने के कारण विनोद सिंह लंबे समय से बीमार थे, लेकिन विनोद सिंह का निधन ब्रेन हेमरेज से होना बताया जा रहा है। मंत्री विनोद सिंह के निधन के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि अब उनकी पत्नी निशा सिंह प्राणपुर विधानसभा से चुनाव लड़ सकती है।
पति की मौत की मनहूस खबर आ गई
भाजपा नेता और मंत्री विनोद सिंह की मौत की खबर सुनते परिवार पर दुखों का पहाड टूट गया। मंत्री की पत्नी निशा ने बताया कि आज सुबह दिल्ली से खबर आई कि उनके पति की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। खबर सुनते ही निशा बागडोगरा एयरपोर्ट के लिए निकल गई थीं, जहां से वो दिल्ली जाने वाली थीं। लेकिन वो बागडोगरा पहुंची भी नहीं थीं कि पति की मौत की मनहूस खबर आ गई।