Advertisment

बिहार होमगार्ड के जवान ने की अंधाधुंध गोलीबारी, पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंगेर, 12 जनवरी (भाषा) बिहार के मुंगेर जिले के बारियारपुर थाना क्षेत्र में मानसिक अवसाद से ग्रसित एक होमगार्ड जवान के अंधाधुंध गोलीबारी करने को नक्सली हमला समझकर पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से जवान की मौत हो गयी ।

Advertisment

पुलिस अधीक्षक मानवेंद्र सिंह ढिल्लो ने मंगलवार को बताया कि यह घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक चौकी पर हुई जहां सोमवार मध्यरात्रि के बाद अंधाधुंध गोलियों की आवाज सुनी गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें संबंधित थाना द्वारा बताया गया कि एक संदिग्ध नक्सली हमला हुआ है और अंधेरे में गोलियां चलाई जा रही हैं।’’

ढिल्लन ने कहा, ‘‘हम अतिरिक्त बल के साथ घने जंगलों से घिरे घटना स्थल पर पहुंचे।’’

Advertisment

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी ओर से जवाबी गोलीबारी की गयी । इसी बीच हमें पता चला कि यह होमगार्ड जवान मोहम्मद जाहिद (52) था जो गोली चला रहा था। जो लोग उसे अच्छी तरह से जानते थे, उन्होंने बताया कि वह कुछ समय से मानसिक तनाव में था और अजीब व्यवहार कर रहा था।’’

ढिल्लन ने कहा, ‘‘ज़ाहिद की ओर से गोलीबारी बंद होने पर उनका खून से लथपथ शव बिना छत वाले शौचालय में मिला जहां से वह हवा में गोलीबारी कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और आगे की जांच जारी है।

Advertisment

भाषा स. अनवर

मानसी

मानसी

Advertisment
चैनल से जुड़ें