Advertisment

बिहार: 3.5 करोड रूपये की हेरोइन तथा अफीम जब्त

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

औरंगाबाद (बिहार), 13 जनवरी (भाषा) बिहार के औरंगाबाद जिले के बारून थाना अंतर्गत सिरिस गांव स्थित एक घर से पुलिस ने 3.5 करोड़ रुपए के अवैध मादक पदार्थ हेरोइन तथा अफीम जब्त किए हैं।

Advertisment

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार ने बुधवार को बताया कि बारून थाना अंतर्गत सिरिस गांव में गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को की गई छापामारी के दौरान वहां से 660 ग्राम हेरोइन और एक किलोग्राम अफीम जब्त की गई। इस मामले में फरार सिरिस गांव निवासी मोहम्मद इसरार अंसारी और उसके भाई मोहम्मद असलम अंसारी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

इस बीच पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने मादक पदार्थ जब्त करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

भाषा सं. अनवर मानसी

मानसी

Advertisment
चैनल से जुड़ें