Bihar Heat Weather: लू से राहत मिलने के आसार नहीं, 13 जिलों में हुआ 40 डिग्री सेल्सियस

बिहार के लोगों को लू से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे क्योंकि बृहस्पतिवार को खगड़िया जिले में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Bihar Heat Weather:  लू से राहत मिलने के आसार नहीं, 13 जिलों में हुआ 40 डिग्री सेल्सियस

पटना। Bihar Heat Weather    बिहार के लोगों को लू से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे क्योंकि बृहस्पतिवार को खगड़िया जिले में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही राज्य में कम से कम 13 स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में राज्य में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है।बिहार के सात जिलों में बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया, वहीं खगड़िया में दिन का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में इतना रहा तापमान

भागलपुर जिले में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 41 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम चंपारण में 41 डिग्री सेल्सियस, पूर्वी चंपारण में 41.5 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा में 41.2 डिग्री सेल्सियस और सीवान में 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा ।बिहार में 40 डिग्री सेल्सियस या अधिक तापमान दर्ज करने वाले अन्य शहरों में पटना (40.9 डिग्री सेल्सियस), गया (40.8 डिग्री सेल्सियस), सारण (40.3 डिग्री सेल्सियस), अररिया (40.2 डिग्री सेल्सियस), डेहरी (40 डिग्री सेल्सियस), जमुई (40.7 डिग्री सेल्सियस), भोजपुर (40.1 डिग्री सेल्सियस), औरंगाबाद (40.5 डिग्री सेल्सियस), बांका (40.9 डिग्री सेल्सियस), कटिहार (40 डिग्री सेल्सियस), नवादा (40.8 डिग्री सेल्सियस) और नालंदा (40.5 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article