JDU First Candidate List: JDU ने जारी की अपने उम्मीदवारों की पहली सूची, लिस्ट में 57 उम्मीदवारों का नाम

JDU First Candidate List: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मंगलवार को अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी

JDU First Candidate List: JDU ने जारी की अपने उम्मीदवारों की पहली सूची, लिस्ट में 57 उम्मीदवारों का नाम

हाइलाइट्स 

  • जेडीयू की पहली सूची जारी
  • 57 उम्मीदवारों का नाम
  • नेबरबीघा से सुदर्शन कुमार का टिकट कटा 

JDU First Candidate List:बिहार (Bihar) में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मंगलवार को अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इस सूची को जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने हर क्षेत्र और समाज के हर तबके का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है। सूची में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1978353555086999859

जनता दल यूनाईटेड द्वारा जारी कि सूची के मुताबिक, दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल, बहादुरपुर से मदन सहनी आलमनगर विधानसभा सीट से नरेंद्र नारायण यादव, बिहारीगंज से निरंजन निरंजन कुमार मेहता, सिंहश्वर से रमेश ऋषि देव, मधेपुरा से कविता साहा, सोनबरसा से रत्नेश सादा, महिषी से गुंजेश्वर शाह, बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी को मैदान में उतारा गया है।

Image

Image

सुदर्शन कुमार का टिकट कटा

इसी के साथ नेबरबीघा विधानसभा सीट से विधायक सुदर्शन कुमार का टिकट काट गया है। बरबीघा से कुमार पुष्पंजय जदयू प्रत्याशी होंगे. इसके साथ ही कुशेश्वरस्थान से अमन भूषण हजारी का टिकट नहीं दिया है। बता दें कि परसा से छोटे लाल यादव को जेडीयू ने टिकट दिया। छोटे लाल आरजेडी छोड़ कर जेडीयू में शामिल हुए थे. वर्ष 2020 में छोटे लाल आरजेडी से जीते थे। 

जनता दल (यूनाइटेड) – बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के उम्मीदवारों की सूची

क्रमांकविधानसभाप्रत्याशी का नाम
1आलमनगरश्री नरेंद्र नारायण यादव
2बिहारीगंजश्री निरंजन कुमार मेहता
3सिंघेश्वर (अ.जा.)श्री रमेश ऋषिदेव
4मधेपुराश्रीमती कविता साह
5सोनबरसा (अ.जा.)श्री रत्नेश सादा
6मनीषीश्री गुंजेश्वर साह
7कुशेश्वरस्थान (अ.जा.)श्री अतिरक्त कुमार
8बेनीपुरश्री विनय कुमार चौधरी
9दरभंगा ग्रामीणश्री ईश्वर मंडल
10बहादुरपुरश्री मदन साहनी
11गायकघाटश्रीमती कोमल सिंह
12मीना पुरश्री अजय कुशवाहा
13सकरा (अ.जा.)श्री आदित्य कुमार
14कांटीईo अजीत कुमार
15कुइयाकोठीश्री अमरेंद्र कुमार पांडेय
16भोरे (अ.जा.)श्री सुनील कुमार
17हथुआश्री रामसेवक सिंह
18बरेलीश्री मंजीत सिंह
19जीरादईश्री भीषण कुशवाहा
20रघुनाथपुरश्री विकास कुमार सिंह उर्फ़ जीऊ सिंह
21बड़हरियाश्री इन्द्रदेव पटेल
22महाराजगंजश्री हेम नारायण साह
23एकमाश्री धूमल सिंह
24मऊझीश्री रणधीर सिंह
25परसाश्री छोटे लाल राय
26वैशालीश्री महेन्द्र पटेल
27राजापाकर (अ.जा.)श्री महेन्द्र राम
28महनारश्री उष्मन सिंह कुशवाहा
29कल्याणपुर (अ.जा.)श्री महेश्वर हजारी
30वारिसनगरडॉ. मंजारक मुगल
31समस्तीपुरश्रीमती अश्वमेध देवी
32मोरवाश्री विद्याशागर सिंह निषाद
33सरायरंजनश्री विजय कुमार चौधरी
34विभूतिपुरश्रीमती रवीना कुशवाहा
35हसनपुरश्री राज कुमार राय
36चेहरिया हरिहरपुरश्री अभिषेक कुमार
37मोतीहारीश्री राजकुमार सिंह
38अलीली (अ.जा.)श्री रामचंद्र सदा
39खगड़ियाश्री बद्दल मंडल
40बेलदौरश्री पन्ना लाल पटेल
41जमालपुरश्री निकिता मंडल
42सूर्यगढ़ाश्री रमाकांत मंडल
43शेखपुराश्री रणधीर कुमार सोनी
44बरबीधाडॉ. कुमार पुष्पंजय
45अस्थावांश्री जितेंद्र कुमार
46राजगीर (अ.जा.)श्री कौशल किशोर
47इस्लामपुरश्री रोहित रंजन
48हिलसाश्री कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया
49नालंदाश्री श्रवण कुमार

Contaminated Water Crisis: छिंदवाड़ा में डायरिया का प्रकोप, 233 लोग बीमार, 10 रेफर, कुएं में मृत पक्षी मिले, पानी दूषित

MP Chhindwara Contaminated Water Crisis: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में डायरिया का मामला सामने आया है। अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम राजोला में मंगलवार (14 अक्टूबर) दोपहर अचानक ग्रामीणों में उल्टी-दस्त के मामले तेजी से बढ़ने लगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article