Sarkari Naukri: बिहार के शिक्षित युवाओं के लिए खुशखबरी ! होने वाली है बंपर पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर नोट कर ले अंतिम डेट

बिहार में 2000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होने वाली है जहां पर बिहार डायरेक्ट्रेट ऑफ लैंड रिकॉर्ड सर्वे ने कई पदों पर भर्ती निकाली है।

Sarkari Naukri: बिहार के शिक्षित युवाओं के लिए खुशखबरी ! होने वाली है बंपर पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर नोट कर ले अंतिम डेट

Sarkari Naukri: नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खास खबर सामने आ रही है जहां पर बिहार में 2000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होने वाली है जहां पर बिहार डायरेक्ट्रेट ऑफ लैंड रिकॉर्ड सर्वे ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके आवेदन की शुरूआत 27 सितंबर से शुरू होकर 22 अक्टूबर अंतिम तारिख होगी।

जानें किन पदों पर क्या होगी योग्यता 

आपको बताते चलें कि,

  • स्पेशल सर्वे असिस्टेंट- बीई/बीटेक सिविल इंजीनियरिंग और दो साल का अनुभव
  • स्पेशल सर्वे कानूनगो- सिविल इंजीनियरिंग में दो साल का डिप्लोमा, दो साल का अनुभव।
  • स्पेशल सर्वे अमीन- सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • स्पेशल सर्वे क्लर्क- ग्रेजुएशन।

जानें क्या होनी चाहिए आयुसीमा

आपको बताते चलें कि, इसके लिए अलग-अलग आयुसीमा का निर्धारण किया गया है जिसमें

  • न्यूनतम आयु- 18 साल
  • पुरुष कैंडिडेट की अधिकतम आयु- 37 साल
  • ओबीसी और सामान्य वर्ग की महिलाओं की अधिकतम आयु : 40 साल
  • एससी और एसटी- 40 साल

जानें क्या रहेगी चयन प्रक्रिया

आपको बताते चलें कि, अमीन, क्लर्क, कानूनगो और एएसओ पदों पर भर्ती मेरिट के आधार पर होगी। यह मेरिट न्यूनतम शैक्षिक योग्यता में हासिल अंकों के आधार पर बनेगी। वहीं पर चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतन का निर्धारण इस प्रकार है।-

  • स्पेशल सर्वे असिस्टेंट- 59000
  • स्पेशल सर्वे कानूनगो- 36000
  • स्पेशल सर्वे अमीन- 31000
  • स्पेशल सर्वे क्लर्क- 25000
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article