Bihar Clerk Vacancy 2025: बिहार में क्लर्क एवं अटेंडेंट पद निकली बंपर पर भर्ती, 8421 पद खाली, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

bihar-clerk-attendant-bharti-2025-notification-date : बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए क्लर्क और अटेंडेंट के पदों पर 8421 नई भर्तियों

Bihar Clerk Vacancy 2025: बिहार में क्लर्क एवं अटेंडेंट पद निकली बंपर पर भर्ती, 8421 पद खाली, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

हाइलाइट्स 

  • राज्य सरकार की ओर से कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई
  • अटेंडेंट के पदों पर 8421 नई भर्तियों को मंजूरी दे दी है
  • BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpscpat.bihar.gov.in पर जाना होगा

Bihar Clerk Vacancy 2025: बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए क्लर्क और अटेंडेंट के पदों पर 8421 नई भर्तियों को मंजूरी दे दी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से इन पदों के लिए जुलाई 2025 में नोटिफिकेशन जारी किए जाने की संभावना है। इससे पहले ही राज्य सरकार की ओर से कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई है।

कैबिनेट से मिली स्वीकृति

बिहार राज्य मंत्रिमंडल ने लाइब्रेरियन, क्लर्क एवं अटेंडेंट पदों के लिए तीन अलग-अलग नियमावलियों को मंजूरी दी है। इससे वर्षों से लंबित इन भर्तियों का रास्ता साफ हो गया है।

  • पुस्तकालयाध्यक्ष: लगभग 6500 पद
  • विद्यालय लिपिक (क्लर्क): 6421 पद
  • परिचारी (अटेंडेंट): 2000 पद

ऐसे करें आवेदन

आवेदनकर्ता को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 45% अंकों के साथ इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है या फिर, बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से मौलवी अथवा कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से उप-शास्त्री उत्तीर्ण होना आवश्यक है। न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु सीमा की जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने पर उपलब्ध होगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

अभ्यर्थी को आवेदन के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpscpat.bihar.gov.in पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 50% पद लिखित परीक्षा द्वारा, जो कर्मचारी चयन आयोग अथवा BPSC के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस बारे में जल्द ही नॉटिफिकेशन जारी किए जाएंगे।

Pension Hikes Scheme 2025: विधानसभा चुनाव से पहले बुजुर्गों को मिलेंगे हर महीने 1100 रुपये,1 करोड़ महिलाओं की सूची तैयार

Pension Hikes Scheme 2025 : जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आ रहा है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी चुनावी रणनीतियों को तेज कर रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए प्रति माह कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article