Bihar Boy wins Scholarship: मेहनत वो चीज है जिससे आप हर मकाम पा सकते हैं। दिल में आग और खुद पे भरोसा हो तो, कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया बिहार के एक गरीब मजदूर के बेटे ने।बता दें दिहाड़ी मजदूर के 17 साल के बेटे ने मेहनत के बलबूते अमेरिका में स्नातक की पढ़ाई के लिए 2.5 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप हासिल कर ली है। इस स्कॉलरशिप को पाने के लिए उसने परीक्षा दी थी,जिसमें पूरे विश्व में उस लड़के को छठवां स्थान मिला है।उसने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि, दिहाड़ी मजदूर का बेटा भी अमेरिका में पढ़ाई कर सकता है।Bihar Boy wins 2.5 crores Scholarship
जानिए युवक के बारे में
युवक का नाम प्रेम है। बिहार की राजधानी पटना से सटे फुलवारी शरीफ के गोनपुरा महादलित बस्ती की झोपड़पट्टी में रहने वाला है। युवक के घर को अगर आप देखेंगे तो दंग रह जाएंगे। प्रेम झोपड़पट्टी जैसे घर के एक अंधेरे कमरे में लाइट जला कर पढ़ाई करता था।प्रेम के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं।वहीं माता का देहांत 12 साल पहले जमीन पर सोने से लकवा मारे जाने के कारण हो गया था। दिहाड़ी मजदूर होने के बावजूद भी पिता ने अपने बच्चे को पढ़ाया। प्रेम आज ढाई करोड़ की स्कॉलरशिप (Bihar Boy wins Scholarship) हासिल करने वाला भारत का इकलौता युवक बन गया है।उसे मेकेनिकल इंजीनियरिंग करने के लिए अमेरिका के लाफायेटे कॉलेज से ढाई करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है।प्रेम की सफलता को सुनते ही परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है। प्रेम की बड़ी बहन और पिताजी भी काफी खुश हैं। परिजनों ने कहा कि यह हमारे समाज नहीं पूरे देश के लिए गर्व की बात है। परिजनों ने बताया कि लोगों को पढ़ना चाहिए और परिश्रम करना चाहिए। क्योंकि परिश्रम से सफलता जरूर मिलेगी, बिना परिश्रम के कोई भी सफलता हाथ नहीं लगती है।Bihar Boy wins 2.5 crores Scholarship
ऐसे पाए ये स्कालरशिप
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित और फोर्ब्स की सूची में शामिल बिहार के लाल शरद विवेक सागर की संस्था डेक्सटेरिटी ग्लोबल ने इसे यह स्कॉलरशिप दी है। यह युवाओं को इंटर्नशिप और कैरियर में प्रशिक्षण प्रदान करता है। अब यह डेक्सटेरिटी ग्लोबल के यंग प्रोफेशनल्स डेवलपमेंट प्रोग्राम में रूप में विकसित हुआ है।अगर आप भी इस स्कॉलरशिप के लिए भाग लेना चाहते हैं तो इस लिंक पर https://www.dexterityglobal.org/ जाकर पूरी जानकारी पा सकते हैं।Bihar Boy wins 2.5 crores Scholarship