Bihar Board 10th Result: आज आ सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, जानिए रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया

Bihar Board 10th Result: आज आ सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, जानिए रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया Bihar Board 10th Result: Bihar Board matric result can come today, know the complete process of seeing the result

Bihar Board 10th Result: आज आ सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, जानिए रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया

Bihar Board 10th Result: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) आज बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं (Bihar Board 10th Result) का परिणाम घोषित कर सकता है। बिहार के शिक्षा मंत्री और बोर्ड चेयरमैन कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करेंगे। एक बार परिणाम जारी होने के बाद, आप बीएसईबी कक्षा 10 परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है।

बता दें कि बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 16 लाख छात्रों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। बिहार मैट्रिक कक्षा 10वी का रिजल्ट चेक करने के लिए की छात्रों को अपने बीएसईबी 10वीं प्रवेश पत्र के अनुसार रोल नंबर/रोल कोड भरना होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1: बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: अब बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: बीएसईबी कक्षा 10 मैट्रिक प्रवेश पत्र पर दिए गए रोल नंबर और रोल कोड सहित अपने लॉगिन डिटेल्स भरें।
स्टेप 4: अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 5: इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

SMS की मदद से देखें रिजल्ट

स्टेप 1: अपने मोबाइल पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
स्टेप 2: संदेश टाइप करें: BIHAR10 रोल-नंबर।
स्टेप 3: संदेश को 56263 पर भेजें।

बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 14 फरवरी, 2023 से 22 फरवरी, 2023 तक बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं  की परीक्षा  आयोजित की थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article