Bihar Assembly Election 2025 Result: बिहार में 15 बाहुबली सीटों पर दिलचस्प मुकाबला, मोकामा से जेल में बंद अनंत सिंह आगे

Bihar Assembly Election 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों के शुरुआती रुझानों में कई प्रमुख और बाहुबली सीटों पर दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।

Bihar Assembly Election 2025 Result

Bihar Assembly Election 2025 Result

Bihar Assembly Election 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में कई प्रमुख और बाहुबली सीटों पर दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।

कुल 243 सीटों में से कम से कम 15 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां स्वयं बाहुबली या उनके परिवार के सदस्य चुनावी मैदान में हैं। इन 15 सीटों में से 8 बाहुबली/पारिवारिक सदस्य NDA के टिकट पर, जबकि 7 महागठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इन प्रमुख बाहुबली सीटों पर नतीजों को लेकर काफी उत्सुकता है।

मोकामा का सबसे दिलचस्प मुकाबला

मोकामा सीट पर सबसे कड़ा मुकाबला चल रहा है, जहां बाहुबली अनंत सिंह का सामना सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी से है। दोनों प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट मतगणना प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।अनंत सिंह के समर्थकों में उत्साह है और उनके पोस्टर पर लिखा है: "जेल का ताला टूटेगा, मेरा शेर छूटेगा।

Mokama

शुरुआती रुझानों में ये प्रत्याशी आगे

मोकामा: जेल में बंद बाहुबली नेता अनंत सिंह (RJD) आगे चल रहे हैं।

दानापुर: बाहुबली रीतलाल यादव (RJD) ने शुरुआती बढ़त बना ली है।

तरारी:बीजेपी कैंडिडेट विशाल प्रशांत आगे हैं।

रघुनाथपुर: ओसामा (शहाबुद्दीन के बेटे) ने शुरुआती बढ़त ली है।

कुचायकोट: JDU प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार आगे चल रहे हैं।

मांझी: JDU प्रत्याशी रणधीर सिंह आगे चल रहे हैं।

बाढ़: RJD प्रत्याशी कर्णवीर सिंह आगे चल रहे हैं।

एकमा:JDU प्रत्याशी मनोरंजन सिंह आगे चल रहे हैं।

नवादा:विभा देवी आगे चल रही हैं।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1989212032835678663

शुरुआती रुझानों में ये प्रत्याशी पीछे

लालगंज:राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला (मुन्ना शुक्ला की बेटी) पीछे चल रही हैं।

ब्रह्मपुर: LJP(R) कैंडिडेट हुलास पांडे पीछे चल रहे हैं।

रघुनाथपुर: शुरुआती अपडेट के अनुसार, ओसामा शहाब पीछे हैं।

रुपौली: राजद प्रत्याशी बीमा भारती पीछे चल रही हैं।

नवीनगर: JDU प्रत्याशी चेतन आनंद पीछे चल रहे हैं।

Bihar Election Result 2025: नालंदा की 7 में 6 सीटों पर NDA को बढ़त, श्रवण कुमार आगे, इस्लामपुर में राजद-जदयू में मुकाबला

Bihar Election 2025 Result

Bihar Election Result 2025 Live Update Nalanda: बिहार चुनाव में नीतीश के गढ़ में नालंदा जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। जिले के दो बड़े चेहरों में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार दोनों ही अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हैं। आपको बता दें यहां पर कुल 68 उम्मीदवार मैदान में हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article