BIGG BOSS: क्या आप जानते है कि बिग बॉस में आवाज किसकी है? जानें

BIGG BOSS: क्या आप जानते है कि बिग बॉस में आवाज किसकी है? जानें

BIGG BOSS: बिग बॉस सीजन-16 की शुरूआत होंने में मात्र 1 दिन बचें है। अगर आप लोग बिग बॉस देखते है, तो आपने शो के दौरान 'बिग बॉस चाहते हैं' जैसी आवाज जरूर सुनी होंगी। क्योंकि यही बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट्स को संभालने का काम करते है और उन्हें निर्देश देते है कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं। लेकिन क्या आप जानते है कि शो में जिसकी आवाज होती है उनका नाम क्या है। आइए जानते है।

बता दें कि शो में जिसे सुनने के बाद कंटेस्टेंट्स घर के अंदर अपना काम और टास्क पूरी शिद्दत और जज्बे के साथ करते हैं उनका नाम अतुल कपूर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वो इस शो में बतौर वॉइसओवर आर्टिस्ट साल 2006 से ही काम कर रहे है। वहीं सूत्रों की मानें तो, अतुल कपूर प्रत्येक सीजन के लिए 50 लाख रूपए चार्ज करते है।

बता दें कि अतुल कपूर पेशे से वॉइसओवर आर्टिस्ट हैं। साल 2002 से अतुल ने बतौर वॉइसओवर आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था। साल 2006 में अतुल कपूर को 'बिग बॉस' से ब्रेक मिला और उस समय से अब तक शो के साथ जुड़े हुए है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article