Bigg Boss House: कहां है बिग बॉस का घर, कौन है इसका मालिक और क्या है इसकी कीमत

Bigg Boss House: कहां है बिग बॉस का घर, कौन है इसका मालिक और क्या है इसकी कीमत Bigg Boss House Where is Bigg Boss house who is its owner and what is its cost vkj

Bigg Boss House: कहां है बिग बॉस का घर, कौन है इसका मालिक और क्या है इसकी कीमत

Bigg Boss House: टीवी का सबसे बड़ा और मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss House) का 16वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेता समलमान खान इसे हर बार की तरह इस बार भी होस्ट करने वाले है। बिग बॉस (Bigg Boss House) को लेकर कई लोगों के मन में कई तरह के सवाल आते है कि आखिर बिग बॉस का घर कैसा होगा, कौन है इसका मालिक और इसकी कीमत क्या है। आइए, आज हम आपको बताते है...

कहां है बिग बॉस का घर?

बिग बॉस (Bigg Boss House) के लिए मुंबई के पास लोनावाला में एक घर बनाया गया था। लेकिन पांचवे सीजन के लिए कर्जत में बिग बॉस (Bigg Boss House) का घर बनाया गया था। इसके बाद 13वें सीजन से बिग बॉस का मुंबई के गोरेगांव में बनाया गया था और 14वें सीजन का घर मुंबई की फिल्मसिटी में बनाया गया था।

कैसा है बिग बॉस का घर (Bigg Boss House) 

बिग बॉस का घर (Bigg Boss House) पूरी तरह फर्निश्ड, और सभी आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस बनाया जाता है। यह घर करीब 18,500 वर्ग फुट के बड़े एरिया में फैला होता है। इस घर में एक किचन, लिविंग एरिया, 1-2 बेडरूम और 4 टॉयलेट और बाथरूम होते हैं। इस घर में एक स्टोर रूम, गार्डन, स्वीमिंग पूल, एक्टिविटी एरिया और एक जिम होता है। इस घर में एक कन्फेशन रूम भी बनाया जाता है जहां कंटेस्टेंट्स बिग बॉस (Bigg Boss House) से बात करते हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इस घर की कीमत करोड़ों में होती होगी। हालांकि अभी तक बिग बॉस के घर की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

कौन है घर का मालिक?

भारत में अलग-अलग भाषाओं में चलने वाला रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss House) दरअसल नीदरलैंड्स के रिएलिटी शो बिग ब्रदर की फ्रैंचाइज हैं। इसे भारत में एंडेमॉल शाइन इंडिया प्रड्यूस करता है। यह कंपनी ही बिग बॉस (Bigg Boss House) के घर को लीज पर लेती है और यही इस घर की मालिक होती है। अलग-अलग रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस (Bigg Boss House) के घर को तैयार करने में लगभग 500 से 600 मजदूर लगते हैं। इसके साथ ही इस घर को तैयार करने में लगभग 6 महीने का वक्त लगता है। बिग बॉस (Bigg Boss House) के घर को डायरेक्टर उमंग कुमार और उनकी वाइफ विनीता डिजाइन करते हैं। बिग बॉस (Bigg Boss House) के एक 8 घंटे के शिफ्ट में 250 से 300 क्रू मेंबर काम करते हैं। इस तरह देखा जाए तो पूरे 24 घंटे में केवल क्रू के 1000-1200 लोग काम करते हैं। इसके साथ ही इस घर की सुरक्षा में 24 घंटे चारों तरफ 50-60 गार्ड तैनात रहते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article