Bigg Boss 16: बेहद ही लग्जीरियस है इस बार का बिग बॉस का हाउस ! जानें क्या रहेगी थीम इन तस्वीरों में

Bigg Boss 16: बेहद ही लग्जीरियस है इस बार का बिग बॉस का हाउस ! जानें क्या रहेगी थीम इन तस्वीरों में

Bigg Boss 16: टेलीविजन की कलर्स टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस के 16 वें सीजन का आगाज जहां आज से होने वाला है वहीं इस शोज के फैंस की उत्सुकता शो को लेकर बढ़ गई है। जिसे लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही है। जिससे इस बार की थीम कितनी मजेदार होगी और किस थीम पर बेस्ड होगा बिग बॉस का घऱ। आइए जानते है इस खबर में-

सर्कस थीम पर बेस्ड होगा घर

आपको बताते चलें कि, इस बार बिग बॉस 16 का घर देखने में बेहद ही लग्जीरियस है लेकिन कंटेस्टेंट को लग्जरी पाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। यहां पर वायरल हुई तस्वीरें में नजर आया कि,पहली बार शो में 4 बेडरूम देखने को मिलने वाला है. जिनके अलग-अलग नाम भी रखे गए हैं, जैसे- फायर रूम, ब्लैक एंड व्हाउट रूम, कार्ड्स रूम और विंटेज रूम. अलग-अलग थीम देखने को मिलेगी सबकी. वहीं कैप्टन का रूम काफी आलीशान बनाया गया है।बिग बॉस हाउस में इस बार डाइनिंग एरिया भी काफी खूबसूरत बनाया गया है. घर को शानदार बनाने के लिए कई नए एलिमेंट्स भी जोड़े गए हैं. बिग बॉस हाउस में इस बार 98 कैमरे लगे हैं जो 24*7 सभी कंटेस्टेंटे पर नजर रेखेंगे।

publive-image

publive-image

किचन एरिया है वाइब्रेंट

आपको बताते चलें कि, इस बार घर का किचन एरिया भी काफी कलरफुल और वाइब्रेंट है. ये कहना गलत नहीं होगा कि शो का विनर बनने में किचन भी काफी अहम रोल प्ले करता है।इस बार वॉशरूम एरिया को भी काफी कलरफुल बनाया गया है। यहां पर घर के फर्नीचर से लेकर वॉलपेपर तक हर जगह रेड, पिंक और गोल्डन कलर को ज्यादा हाईलाइट किया गया है। कंटेस्टेंट की फिटनेस के लिए भी व्यवस्था की गई है।

publive-image

publive-image

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article