/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/vvvvvvcccccccccccccccccc.jpg)
RRR: निर्देशक एस.एस. राजमौली की ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म “आरआरआर”और शौनक सेन की चर्चित डॉक्यूमेंट्री “ऑल दैट ब्रीद्स” को बाफ्टा फिल्म पुरस्कारों की नामांकन सूची में शामिल किया गया है। आयोजकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, नामांकन की अंतिम सूची की घोषणा 19 जनवरी, 2023 को की जाएगी, जबकि समारोह 19 फरवरी, 2023 को होगा।
ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) ने आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह शुरुआती सूची का चरण है और फिल्में नामांकन के चरण में जाएंगी, जिसके बाद मतदान होगा।
बता दें कि आरआरआर 2022 में दुनियाभर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म रही है। इसे ऑस्कर के अलावा गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों की दो श्रेणियों में भी जगह मिली है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की पीरियड एक्शन मूवी ने फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज कैटेगरी में एक स्थान हासिल किया।
लंबी सूची की घोषणा के बाद, फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट कर आभार व्यक्त किया, "यह साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि RRR #BAFTA फिल्म पुरस्कारों की लंबी सूची में है। आप सभी का धन्यवाद। #RRRMovie @BAFTA।"
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us