बड़ी खबर : विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के सेवादार की गोली मार कर हत्या

Big news: World famous Jagannath temple's serviceman shot dead sm

बड़ी खबर : विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के सेवादार की गोली मार कर हत्या

पुरी। ओडिशा पुरी में जगन्नाथ मंदिर के एक सेवादार की बुधवार सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई,जिससे यहां तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दो लोग मोटरसाइकिल से आये और नगर थाना पुलिस क्षेत्र के बाराबाती जागघर स्थित कृष्ण चंद्र प्रतिहारी के घर के पास उनपर गोलीबारी की। प्रतिहारी , मंदिर प्रबंधन समिति के एक पूर्व सदस्य थे। पुलिस ने बताया कि प्रतिहारी को जिला अस्तपाल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अदालत ने बरी कर दिया था

पुलिस ने बताया कि दोषियों को पकड़ने के लिए चार टीम गठित की गई हैं, हालांकि उनकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। प्रतिहारी, 12वीं सदी के मंदिर का महाप्रसाद तैयार करने वाले सेवादारों की संस्था के सचिव भी थे। उन्हें बीजू जनता दल के पूर्व पार्षद एवं सेवादार तलुच्चा भगवान महापात्रा उर्फ गुण सिंहहरि की हत्या के मामले में हाल में एक अदालत ने बरी कर दिया था। पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा और पुलिस अधीक्षक वी के सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article