Big News: आतंकी संगठन IM से जुड़े 12 लोगों को उम्रकैद, 7 साल बाद कोर्ट ने दिया फैसला

आतंकी संगठन IM से जुड़े 12 लोगों को उम्रकैद, 7 साल बाद कोर्ट ने दिया फैसला, Big News is 12 people associated with terrorist organization IM life imprisonment after 7 years the court gave its verdict

Big News: आतंकी संगठन IM से जुड़े 12 लोगों को उम्रकैद, 7 साल बाद कोर्ट ने दिया फैसला

नई दिल्ली। (भाषा) दिल्ली पुलिस ने कहा कि जयपुर (jaipur) की एक अदालत (court) ने आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के राजस्थान ‘मॉड्यूल’ के 12 सदस्यों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जिन्हें पुलिस बल के विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मार्च 2014 में, विशेष प्रकोष्ठ ने पाकिस्तानी नागरिक जिया-उर-रहमान उर्फ वकास को गिरफ्तार किया था। बयान में कहा गया है कि वकास अपने फरार साथियों के साथ देश भर में बम विस्फोटों के कई मामलों में वांछित था।

13 आरोपियों में से 1 को छोड़कर सभी को उम्रकैद

वकास की गिरफ्तारी के बाद तीन और आतंकवादी मोहम्मद महरूफ, मोहम्मद वकार अजहर और शाकिब अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया था। बयान में कहा गया है कि जयपुर और जोधपुर से पकड़े गए आतंकवादियों के पास से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट व टाइमर आदि की बरामदगी की गई थी। आईएम के राजस्थान ‘मॉड्यूल’ के संस्थापक सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद राजस्थान एटीएस ने 10 और आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। अदालत ने बुधवार को 13 आरोपियों में से एक को छोड़कर सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई।

इन्हें सुनाई गई सजा
मोहम्मद अम्मार, मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद आकिब, अब्दुल वाहिद गौरी, मोहम्मद वकार, अब्दुल माजिद उर्फ अद्दा, मोहम्मद मारूफ, वकार अजहर, बराकत अली, मोहम्मद साकिब अंसारी व अशरफ अली खान। मुशर्रफ इकबाल को दोषमुक्त करार दिया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article