बड़ी खबर! राजधानी में रात को नहीं बल्कि सुबह 6 बजे जलेगी होली

भोपाल: जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने त्योहारों पर कोरोना गाइडलाइन को लेकर चर्चा हुई। बता दें कि नाइट कर्फ्यू को देखते हुए राजधानी में रविवार रात की बजाय सोमवार को सुबह 6.15 मिनट पर होलिका दहन किया जाएगा। यह निर्णय भोपाल की हिंदू उत्सव समिति ने लिया है। हालांकि ऐसा पहली बार है जब रात की बजाय सुबह होलिका दहन किया जाएगा। इसका साथ ही बैठक में बाजार रात 10 के बजाय 8 बजे से बंद कराने के मुद्दे पर चर्चा हुई, लेकिन इस पर आखिरी फैसला नहीं हो पाया है। 26 मार्च को दोबारा बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी।
इंदौर में प्रशासन सख्त
प्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। इसके बाद और सख्ती की तैयारी है। इंदौर में शाम को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में शुक्रवार से बाजार रोजाना रात 10 के बजाय 9 बजे बंद करने का निर्णय लिया गया है। सार्वजनिक रूप से होलिका दहन भी नहीं किया जा सकेगा। धर्मस्थल भी आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। सिर्फ पुजारियों को ही पूजा करने की छूट दी गई है। संडे लॉकडाउन के साथ होली के दिन आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा।