Bhupesh Cabinet Meeting: भूपेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया DA

भूपेश कैबिनेट की बैठक में आज बड़ा फैसला लिया है। बघेल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है सरकारी कर्मचारियों का डीए 5 प्रतिशत बढ़ा

CG Bhupesh Cabinet: छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगने से पहले भूपेश कैबिनेट की आखिरी बैठक आज

रायपुर। भूपेश कैबिनेट की बैठक में आज बड़ा फैसला लिया गया। बघेल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। कैबिनेट में हुए फैसले में सरकारी कर्मचारियों का डीए 5 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों का महगांई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है। कैबिनेट के इस फैसले से सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

भूपेश कैबिनेट की बैठक अभी भी जारी है। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। सीएम बघेल की मंत्रियों से चर्चा के बाद सरकारी कर्मचारियों के डीए ब़ढ़ाने के फैसले पर मुहर लगाई गई है। कैबिनेट के इस निर्णय की जानकारी सीएम ने खुद ट्वीट कर दी है। अब राज्य सरकार पर हर साल 1 हजार करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा।

7 लाख कर्मचारी को होगा फायदा

बघेल सरकार के इस फैसले से 7 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बता दें कि कल पीएम मोदी भी आमजन को करोड़ो की सौगात देने वाले उससे पहले सीएम बघेल ने ये फैसला लिया है। इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले ऐसे में यह निर्णय कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

पेंशन की पात्रता अवधि को घटाया

भूपेश कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और फैसला लिया है। बघेल सरकार ने अब पूर्ण पेंशन की पात्रता अवधि को तीन वर्ष घटाकर 30 वर्ष कर दिया है। पहले यह अवधि 33 साल निर्धारित थी।

इसके अलावा बिरनपुर घटना में मृतक के परिवार के सदस्य को शासकीय सेवा में नियुक्त किए जाने का निर्णय भी कैबिनेट बैठक में लिया गया है।

ये भी पढ़ें:

Gurpatwant Singh Pannu: गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका में सड़क हादसे का हुआ शिकार, राजद्रोह का मामला था दर्ज

6 July Ka Panchang: क्या आज कर पाएंगे ये काम? आज का पंचांग में जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Jagdish Temple Udaipur: राजस्थान के 400 साल पुराने मंदिर में ड्रेस कोड लागु, इस कपड़े में नहीं मिलेगी एंट्री

Healthy Skin Tips: चेहरे से दाग हटाना है तो, अपनाएं ये देसी नुस्खे

Bageshwar Dham: महामंडलेश्वर की धीरेंद्र शास्त्री को नसीहत, जानिए क्या मिली नसीहत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article