Big Breaking Khargone Bus Hadsa Update : खरगौन हादसा : मृतकों में शामिल 13 में से 8 लोगों की हुई पहचान, ये है नाम पता

खरगोन। खरगौन में बड़ा हादसा Big Breaking Khargone Hadsa हो गया। जहां खलघाट नर्मदा पुल से बस नदीं में गिरी गिर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर बस और सवारियों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया है। आपको बता दें इंदौर से महाराष्ट्र की ओर बस जा रही थी। जब बस हादसे का शिकार का शिकार हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की खबर आ रही है। कुल 50 यात्रियों में से 15 को बचा लिया गया है। दुर्घटना में बचे लोगों के अनुसार 50 से 55 यात्री सवार थे। अभी तक 13 के शव निकाले जा चुके हैं। मौत का आंकड़ा धीरे—धीरे बढ़ता जा रहा है। हादसे की वजह का कारण ड्रायवर की लापरवारी बताई जा रही है।
खलघाट में नर्मदा नदी में हुई बस दुर्घटना पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान
इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र सरकार की “एसटी” बस धामनोद के पास खलघाट में नर्मदा नदी में गिरने की बहुत ही दुखद और पीड़ादायी दुर्घटना हुई है। मौके पर सभी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीमें पहुंच गई है। रेस्क्यू के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गृहमंत्री के अनुसार 15 लोगों को बचा लिया गया है।
मुआवजे का ऐलान —
आपको बता दें अभी तक खरगौन में सुबह करीब 10:45 पर भीषण हादसे हुआ था। जहां नर्मदा नदी में करीब 50 यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई थी। जिसमें अब तक 14 की मौत की खबर है। इस घटना में मृतकों के परिजनों को महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने 10—10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
गृहमंत्री अमित शाह ने ली जानकारी —
घटना पर पीएम ने शोक जताया है। साथ ही इस हादसे पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी जानकारी ली है। सीएम शिवराज ने उपमुख्यमंत्री फडणवीस से बात की है। इस पर महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने किया मुआवाजे का एलान किया है। साथ ही मृतक के परिनज को 10-10 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। इसके अलावा हादसे की जांच के आदेश भी दिए हैं।
मृतकों में शामिल 13 में से 8 लोगों की पहचान –
1)-चेतन पिता राम गोपाल जांगिड़ निवासी नांगल कला गोविंदगढ़ जयपुर राजस्थान
2.)–जगन्नाथ पिता हेमराज जोशी उम्र 70 साल निवासी मल्हारगढ़ उदयपुर राजस्थान
3.)-प्रकाश पिता श्रवण चौधरी उम्र 40 साल निवासी शारदा कॉलोनी अमलनेर जलगांव महाराष्ट्र
4.)-नीबाजी पिता आनंदा पाटिल उम्र 60 साल निवासी पीलोदा अमलनेर
5.)-महिला कमला भाई पति नीबाजी पाटिल उम्र 55 साल निवासी पिलोदा अमलनेर जलगांव
6)-.चंद्रकांत पिता एकनाथ पाटील उम्र 45 साल निवासी अमलनेर जलगांव (उपरोक्त 1 से 6 तक के मृतक की पहचान आधार कार्ड से की गई )
7.)-श्रीमती अरवा पति मुर्तजा बोरा उम्र 27 साल निवासी मूर्तिजापुर अकोला महाराष्ट्र परिजन द्वारा पहचान
8.)-सैफुद्दीन पिता अब्बास निवासी नूरानी नगर इंदौर परिजन द्वारा पहचान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने MSRTC (महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम) को नर्मदा नदी में MSRTC बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है: महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ)
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/Cn4s3EW9Dh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022
हेल्प लाइन नंबर —
इन फोन नंबर पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।
जिसमें आप 1070 और 1079 पर मदद मांग सकते हैं।
धार जिले के खलघाट में इंदौर से पुणे जा रही यात्री बस के नर्मदा नदी में गिरने की हृदय विदारक सूचना प्राप्त हुई है।
अब तक बस में सवार 15 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।
घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। pic.twitter.com/7D4fpycM5U
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) July 18, 2022
0 Comments