इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, पंजाब में 'आप' और बंगाल में टीएमसी ने छोड़ा हाथ!

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पश्चिम बंगाल और पंजाब में INDIA गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने...

इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, पंजाब में 'आप' और बंगाल में टीएमसी ने छोड़ा हाथ!

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पश्चिम बंगाल और पंजाब में INDIA गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कह दिया है कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

https://twitter.com/ANI/status/1750086053426569258

ममताने किया अकेले लड़ने का फैसला

इसके बाद पंजाब के सीएम और AAP के नेता भगवंत मान ने AAP के पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की ओर इशारा किया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि आप पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए तैयार है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कह दिया है कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। ममता बनर्जी ने कहा कि उनके सभी प्रस्तावों को ठुकराया गया इसलिए उन्होंने अकेले लड़ने का फैसला किया है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1750136968426541097?s=20

ममता बनर्जीका बयान

ममता बनर्जी के मुताबिक, TMC बंगाल में किसी से तालमेल नहीं करेगी। उनकी पार्टी को बंगाल में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके साथ न ही कांग्रेस ने इस मामले में उनसे कोई बातचीत की। इसके अलावा ममता की ओर से जो भी प्रस्ताव दिए गए थे उन्हें निरस्त कर दिया गया।

https://twitter.com/ANI/status/1750047487703072972?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1750047487703072972%7Ctwgr%5E9f4e142a0f01a350323fbd4e9386df53b0bfb35a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jansatta.com%2Fnational%2Fwill-mamata-banerjee-not-contest-elections-with-congress-said-they-rejected-all-our-proposals%2F3176679%2F

अकेले ही भाजपा को हरा देंगे: ममता

ममता बनर्जी ने कहा, "कांग्रेस के साथ मेरी कोई चर्चा नहीं हुई। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हैं। हम अकेले ही भाजपा को हरा देंगे। मैं इंडिया गठबंधन का हिस्सा हूं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है लेकिन हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया।"

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article