कांग्रेस को तगड़ा झटका, वरिष्ठ नेता छोड़ी पार्टी, दिया इस्तीफा

कांग्रेस को तगड़ा झटका, वरिष्ठ नेता छोड़ी पार्टी, दिया इस्तीफा Big blow to Congress former MP Ripun Bora joins TMC vkj

कांग्रेस को तगड़ा झटका, वरिष्ठ नेता छोड़ी पार्टी, दिया इस्तीफा

असम के पूर्व सांसद और राज्य के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य रिपुन बोरा ने इस्तीफे के बाद टीएमसी जॉइन करने का ऐलान कर दिया। टीएमसी के ट्विटर हैंडल से अभिषेक बनर्जी के साथ फोटो ट्वीट कर इसकी घोषणा की गई है। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ टीएमसी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पटखनी देने की तैयारी कर रही है। बोरा ने आरोप लगाया है कि भाजपा के खिलाफ लड़ने के बजाय असम कांग्रेस के वरिष्ठ पदों के नेताओं का एक वर्ग मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के साथ भाजपा सरकार के साथ गुप्त समझौता कर रहा है।

बता दें कि राज्य के पूर्व मंत्री रिपुन बोरा असम की राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक है। पिछले साल कांग्रेस के राज्य चुनाव हारने के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्थानीय इकाई प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में टीएमसी

पूर्व राज्य सभा सदस्य रिपुन बोरा असम में कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रिपुन बोरा के कांग्रेस से इस्तीफा देने के तुरंत बाद टीएमसी ने अपने ट्विटर हैंडल से उनकी और अभिषेक बनर्जी की तस्वीरें ट्वीट की हैं। बता दें कि टीएमसी 2024 लोक सभा चुनाव की तैयारियों में अभी से लगी हुई है। भाजपा को पटखनी देने के लिए ममता की पार्टी कई राज्यों में अपना दायरा बढ़ाने की कोशिशें कर रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article