Goa Congress : कांग्रेस को बड़ा झटका,आठ विधायक भाजपा में होंगे शामिल !

Goa Congress : कांग्रेस को बड़ा झटका,आठ विधायक भाजपा में होंगे शामिल ! Big blow to Congress, eight MLAs will join BJP sm

Goa Congress : कांग्रेस को बड़ा झटका,आठ विधायक भाजपा में होंगे शामिल !

पणजी। गोवा कांग्रेस के आठ विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए तैयार हैं। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनावड़े ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को यह जानकारी दी। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 11 जबकि भाजपा के 20 विधायक हैं। साल 2019 में भी इसी प्रकार कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

कांग्रेस पार्टी की मुसीबत लगातार ही बढ़ती जा रही है। अब गोवा में भी कांग्रेस पार्टी को तोड़ने की मुहीम चल रही है।आपको बता दें कई गोवा में विधानसभा चुनाव फरवरी में हुए थे। गोवा विधानसभा में कुल 40 विधानसभा सीटें है,जिसमे से एनडीए के 25 विधायक हैं और वहीं कांग्रेस के 11 एमएलए हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि उन 11 में से 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। इन विधायकों के आने से एनडीए के विधायकों की संख्या 33 हो जाएगी।

गोवा में कांग्रेस के विधायक दल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय के लिए एक प्रस्ताव पेश किया है। इससे कुछ ही देर पहले भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनावड़े ने कहा था कि कांग्रेस के आठ विधायक जल्द ही सत्तारूढ़ दल में शामिल होंगे। सूत्रों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो ने सात अन्य विधायकों की मौजूदगी में प्रस्ताव पेश किया। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक दिगंबर कामत ने प्रस्ताव का समर्थन किया है।

इस घटनाक्रम से पहले तक 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के 11 जबकि भाजपा के 20 सदस्य थे। प्रस्ताव पारित होने के बाद आठ विधायकों की मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस तस्वीर में विधायक माइकल लोबो, दिगंबर कामत, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस मुख्यमंत्री से बात करते दिखे हैं। साल 2019 में इसी तरह कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article