जयपुर। (भाषा) राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के सदर थाना (Blast in Rajasthan)क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग के बाद हुए धमाके से मकान की छत ढह गई, जिससे दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि मीठाराम खेड़ा में एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग के बाद हुए धमाके से मकान की छत ढह गई।
रसोई में लगी आग, कमरे तक पहुंची
जिससे घर के अंदर सो रहे परिवार के मुखिया पुरुषोत्तम भांभी (40), उनकी पत्नी जमुना (Blast in Rajasthan) बाई (38) और उनकी मां संजनी बाई (60) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गये। घायलों में तीन पुरूषोत्तम भांभी के बच्चे हैं और एक रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि सभी गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिये गये हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया ‘मीठा रामजी का खेड़ा गांव(चित्तौड़गढ़) में घर में हुए सिलेंडर विस्फोट से 3 व्यक्तियों की मृत्यु दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण है।मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
मां, बेटा और बहू की मौत
हादसे में मरने वालों में परिवार का मुखिया पुरुषोत्तम भांभी (32), उसकी (Blast in Rajasthan) पत्नी जमना बाई (30) साल और मां सजनी बाई (76) की मौत हो गई। पुरुषोत्तम की सैंती में मेडिकल की शॉप है, जो उसने तीन साल पहले ही खोली थी।