Big Astronomical Event In The Sky : होने जा रहा है इन ग्रहों का मिलन, बिना किसी उपकरण के आसमान में देख पाएंगे ये खगोलीय घटना

नई दिल्ली। खगोलीय घटनाओं में रुचि Big Astronomical Event In The Sky रखने वालों के लिए 24 अप्रैल की अल सुबह यानि तड़के करीब 4 बजे की सुबह बेहद खास रहने वाली है। वो इसलिए क्योंकि इस समय आसमान में एक अद्भुद घटना घटने वाली है जिसे आप बिना किसी उपकरण के आसमान में देख सकते हैं। दरअसल इस समय जुपिटर—वीनस का मिलन होने जा रहा है। इतना ही नहीं इस दौरान चंद्रमा शनि, मंगल, शुक्र और वृहस्पति की पहचान कराएगा। आइए जानते हैं कैसे।
आज देर रात से शुरू हो जाएगी ग्रहों की फेरबदल —
रविवार देर रात से आने वाले तीन दिनों तक आकाश गंगा में ग्रहों का फेरबदल होने वाला है। जिसमें आकाश में शनि, मंगल, शुक्र व बृहस्पति जैसे ग्रहों की पहचान कर पाएंगे। आपको बता दें इसके लिए किसी खगोल विज्ञान केंद्र या खगोलविद् की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि खुद चंद्रमा आपको इन ग्रहों की पहचान करवाएगा।
करना होगा बस ये काम —
नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारिका सारिका घारू के अनुसार इसके लिए आपको जल्दी जागकर सुबह 4 बजे पूर्व दिशा में आकाश को निहारना होगा। रविवार यानी 24 अप्रैल की देर रात जब अगला दिन शुरू हो चुका होगा। इस समय जब अर्द्ध चंद्राकार चंद्रमा सौर मंडल के सबसे सुंदर ग्रह शनि (सैटर्न) के साथ होकर शनि की पहचान कराएगा। इसके आगे बढ़ते हुए ये 25 अप्रैल की देर रात को मंगल (मार्स) के नीचे रहेगा। 26 अप्रैल की देर रात जब 27 अप्रैल आरंभ हो चुका होगा। तब चंद्रमा जुपिटर और वीनस की जोड़ी के साथ होकर उनका परिचय देगा।
1 मई को होगा दो ग्रहों का मिलन —
आपको बता दें 1 मई को तड़के 4 बजे वीनस और जुपिटर एक दूसरे में समा जाएंगे। सारिका बताती हैं कि माह की आखिरी रात यानि 30 अप्रैल को देर रात जब 1 मई आरंभ हो चुका होगा। तब तड़के 4 बजे के पूर्वी आकाश में वीनस और जुपिटर एक दूसरे में समाएंगे। ये जुपिटर और वीनस का यह अल्ट्रा क्लोज कंजक्शन कहलाएगा। इस खगोलीय घटना की सबसे खास बात यह है कि इसमें खगोलीय पिंड़ों के मिलन को खाली आंखों से देखा जा सकेगा। अप्रैल का अंतिम सप्ताह इन ग्रहों को पहचान बनाने के लिए खास रहने वाला है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन 4 दिनों में सूर्योदय से 2 घंटे पहले ये मनोहारी आकाशीय दृश्य दिखेंगा।