कृषि मंत्री का बड़ा ऐलान! प्रदेश के किसानों को जल्द मिलेंगे ‘सम्मान कार्ड’

भोपाल: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। इसके मुताबिक प्रदेश के किसानों को अब राज्य सरकार की तरफ से ‘सम्मान कार्ड’ दिया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से कृषि को उन्नत बनाने के लिए और कृषि संबंधी योजनाओं से किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए ये सभी जानकारियां दी जाएगी। बता दें कि मध्य प्रदेश में चना, मसूर, गेहूं और सरसों की फसल की खरीदी राज्य सरकार की तरफ से आज से कई किसानों केंद्रों पर दी जाएगी।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शिवराज सरकार का मुख्य मकसद है कि उन्हें हर प्रकार की सुविधाएं दी जाएं। बता दें कि राज्य सरकार की तरफ से तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के किसानों को स्मार्च कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिसके जरिए किसानों को सभी योजनाओं के लाभ की जानकारी भी दी जाएगी।
इसके अलावा कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा मंडी को आधुनिक बनाने की भी बात कही है। मंत्री ने बताया कि यहां की मंडी में किसानों के लिए एयरकूल्ड विश्राम-गृह बनाए जाएंगे। साथ ही मंडी प्रांगण में ही किसानों के लिये गुणवत्तापूर्ण दैनिक उपयोग की वस्तुएं, कृषि संबंधी सामग्री उचित दाम पर उपलब्ध कराई जाएंगी।