MP News: प्रदेश में NIA की बड़ी कार्रवाई, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल युवक गिरफ्तार

NIA टीम ने मध्य प्रदेश के रतलाम में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त 1 युवक को गिरफ्तार किया है।

MP News: प्रदेश में NIA की बड़ी कार्रवाई, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल युवक गिरफ्तार

रतलाम। NIA टीम ने मध्य प्रदेश के रतलाम में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त 1 युवक को गिरफ्तार किया है। 21 वर्षीय युवक राहुल सेन का ISIS सदस्य फैजान अंसारी से कनेक्शन सामने आया है। कुछ दिन पहले NIA ने फैजान अंसारी के पास से कई डिजिटल सबूत जब्त किए थे ।

युवाओं को कर रहा था ब्रेनवॉश

फैजान अंसारी डार्क नेट के जरिए ISIS के संपर्क में था। वो लोहरदगा में युवाओं का ब्रेनवॉश कर दहशत फैलाने की ट्रेनिंग दे रहा था। फैजान की गिरफ्तारी के बाद ही  पता चला कि राहुल भी फैजान से सोशल मीडिया के जरिए चैट करता था। राहुल के पास से काला कपड़ा, चाकू बरामद हुआ है, जो ISIS का निशान है। साथ ही कुछ मोबाइल सिम भी बरामद की गई हैं।

दिनदहाड़े गोली चलाने वाले आरोपी गिरफ्तार

नर्मदापुरम। जिले के कोठी बाजार में जमीनी विवाद के चलते दिनदहाड़े गोली चलाने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 3 आरोपी अभी फरार हैं।जिनको पुलिस तलाश कर रही है।

वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 देशी पिस्टल और एक कार जब्त किया है।बतादें कि 11 सितंबर को कोठी बाजार में आरोपी निक्की राजवंशी और अमन जैन ने फरियादी सुरेंद्र कुचबंदिया पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रहवासी गांजा तस्करों से परेशान

इंदौर। जिले के द्वारकापुरी थाना इलाके के दिग्विजय नगर में रहवासी गांजा तस्करों से परेशान हैं। रहवासियों ने गांजा तस्करों से परेशान होकर अपने घरों के बाहर पोस्टर लगा दिए हैं।पोस्टरों में लिखा है कि गांजा यहां नहीं बल्कि पीछे मल्टी में मिलता है।

'गांजा यहां नहीं मिलता' के लगाए पोस्टर

लोगों का कहना है कि इस इलाके में खुलेआम नशा का कारोबार हो रहा है। पुलिस को कई बार शिकायत की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके विरोध में उन्होंने घरों के बाहर पोस्टर लगा लिए हैं। वहीं इस पोस्टर के बाद जब पुलिस गांजा तस्करों पर कार्रवाई करने पहुंची तो आरोपी हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर। जिले में अवैध हथियार के तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से, 11 तलवार, 10 बटनदार चाकू और 4 रामपुरी चाकू बरामद किए है। बताया जा रहा है कि आरोपी बुरहानपुर का रहने वाला है, जो जबलपुर आकर अवैद्य हथियार की तस्करी करता था, जैसे ही पुलिस को सूचना मिली की एक कार सवार व्यक्ति की कार में भारी मात्रा में अवैध हाथियार रखे हैं।वैसे ही पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

Kerala: केरल में तेजी से फैलता जा रहा निपाह वायरस, एक और व्यक्ति हुआ संक्रमित, कर्नाटक ने चौकसी बढ़ाई

Asia Cup 2023 Pak VS SL: आखिरी गेंद पर पाक को दी शिकस्त, फाइनल में भारत से भिड़ेगा श्रीलंका

Gotmar Mela: गोटमार मेला आज, पत्थरबाजी के इस खेल को लेकर प्रशासन अलर्ट, 10 मजिस्ट्रेट, 750 पुलिस जवान करेंगे निगरानी

Haryana Nuh Violence Update: नूंह हिंसा मामले में हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन, कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार

Aaj ka Rashifal: इस राशि के मेहनती जातकों को कामयाबी मिलेगी, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क होगा, कार्यसिद्धि होगी, जानें अपना राशिफल

रतलाम न्यूज, मप्र न्यूज, NIA रतलाम, नर्मदापुरम न्यूज, जबलपुर न्यूज, इंदौर न्यूज, Ratlam News, MP News, NIA in Ratlam, Narmadapuram News, Jabalpur News, Indore News

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article