Big Accident : मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, पुलिया में गिरी बस, 28 यात्री घायल

Big Accident : मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, पुलिया में गिरी बस, 28 यात्री घायल Big accident in Madhya Pradesh bus fell in culvert, 28 people injured vkj

Big Accident : मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, पुलिया में गिरी बस, 28 यात्री घायल

Big Accident : मध्यप्रदेश से सुबह सुबह एक बुरी खबर समाने आई है। बीती रात 11 बजे करीब एक यात्रियों से भरी बस पुलिया में गिर गई। इस हादसे में 28 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। हालांकि हादसे में किसी के मारे जाने की खबर नही है। घटना भूखीमाता-मुल्लापुरा मार्ग की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे यात्रियों से भरी एक बस पलटी खाकर पुलिया में गिर गई। जैसे ही बस पुलिया में गिरी तो चीख पुकार मच गई। हादसे में 28 लोग घायल हो गए है। वही कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस एसएन ट्रेवल्स की है, बस इंदौर से राजकोट जा रही थी।

हादसे में घायल लोगों को महाकाल थाना पुलिस ने‎ जिला अस्पताल‎ में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि रास्ते में अंधेरा होने के चलते बस ने नियंत्रण खो दिया था। इसके अलावा बस की स्पीड भी अधिक थी। फिलहाल अभीतक हादसे में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article