न्यू जेल रोड के ग्वाला बाबा बस्ती Bhopal Woman Burnt Death में आज लगभग दोपहर 2 बजे आग लग गई। आग लगने से घर के अंदर जलकर एक महिला की मौत हो गई। आग लगने की सूचना लोगों ने फायर बिग्रेड को दी। जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचा और आग को बुझाया।
उधर सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन भी पहुंचा। जानकारी के अनुसार सीएसपी अनिल त्रिपाठी और गांधी नगर थाना प्रभारी भी पहुंचे। फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया की आग को बुझाया।
जानकारी के अनुसार सेंट्रल जेल के सामने ग्वाला बाबा बस्ती है। जिसमें आज दोपहर 2 बजे एक मकान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। आग की लपटों में फसी 90 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया है।
गाय भी इस आगजनी में झुलस गई
जानकारी ये भी आ रही है कि झुग्गी के पास बंधी एक गाय भी इस आगजनी में झुलस गई। साथ ही 1 मोटरसाइकिल भी जलकर खाक हो गई। फायर फाइटर पंकज यादव ने आग को बुझाने में सफलता हासिल की। मृतक का नाम पूना बाई उम्र 90 वर्ष है। जिस झुग्गी में आग लगी वो जगमोहन सेन की थी। साथ ही इस आगजनी में एक 4 वर्षीय बच्चा परम सेन घर से बाहर सुरक्षित निकला।
बुजुर्ग महिला चल नहीं पाता थीं
घर में आग लगने से 95 साल की बुजुर्ग दादी भाग नहीं पाई। बिस्तर पर ही जलकर मौत हो गई। हादसे के दौरान घर के अंदर खेल रहा 4 साल के मासूम ने घर के बाहर भाग अपनी जान बचाई। बुजुर्ग महिला चल नहीं पाता थीं। इसलिए आग लगने के बाद वह भाग नहीं सकीं। वही CSP निशातपुरा अनिल त्रिपाठी का कहना है कि जांच में यह एक्सीडेंटल मामला लग रहा है। FSL टीम से इसकी जांच की जा रही है।
गांधीनगर TI अरुण शर्मा ने बताया कि न्यू जेल रोड स्थित ग्वाल मोहल्ले में पूना बाई अपने बेटे और बहू के साथ रहती थीं। मंगलवार दोपहर उनका बेटा उन्हें और 4 साल के बेटे को घर पर छोड़ कर भोपाल पत्नी को लेने निकल गया। दोपहर 2 बजे के बीच में घर में आग लग गई। चलने में असमर्थ पूना बाई पलंग पर ही पड़ी रहीं और आग में घिर गईं।