Advertisment

7 तहसीलों में बंटेगा भोपाल: गोविंद पुरा को तोड़कर बनाई जाएंगी 4 नई तहसीलें, प्रस्ताव पर चर्चा आज

Bhopal News: 7 तहसीलों में बंटेगा भोपाल, गोविंद पुरा को तोड़कर बनाई जाएंगी 4 नई तहसीलें, प्रस्ताव पर चर्चा आज

author-image
Preetam Manjhi
Bhopal-News

Bhopal News: भोपाल शहर अब 7 तहसीलों में बंटने वाला है। गोविंदपुरा सर्किल को तोड़कर 4 नई तहसीलें बनाई जाएंगी। आपको बता दें कि गोविंदपुरा सर्किल का राजस्व क्षेत्र MP नगर सर्किल (MP Nagar Circle) में मर्ज किया जाएगा। इसका मुख्यालय भी नरेला इलाके में बनाया जाएगा। वहीं MP नगर सर्किल में ही कटारा हिल्स, बागसेवनियां सहित इस इलाके (Bhopal News) को भी जोड़ने की कवायद चल रही है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1842818085213860163

प्रस्ताव पर 6 अक्टूबर को होगी चर्चा

बता दें कि हुजूर तहसील का रातीबड़ TT नगर में और MP नगर तहसील में 29 गांव में शामिल किए जाएंगे। इस तरह बैरागढ़, MP नगर, TT नगर और शहर सर्किल नई तहसील में बदलेंगी। इसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है। आज यानी 6 अक्टूबर को संभागायुक्त संजीव सिंह (Divisional Commissioner Sanjeev Singh) से इस पर चर्चा की जाएगी।

राजस्व के मामले न के बराबर

दरअसल, कोलार के अलग तहसील बनने के बाद MP मगर और TT नगर के गांव खत्म हो गए थे। यहां राजस्व के मामले भी लगभग न के ही बराबर हैं।

वहीं बात करें हुजूर और कोलार (Huzoor and Kolar) की तो यहां राजस्व के इतने मामले हैं कि हर दिन पेंडेंसी बढ़ती ही जा रही है, जिसके चलते नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करके राज्य शासन को भेजा जा रहा है।

Advertisment

Bhopal-News

ये खबर भी पढ़ें: ससुराल में 16 साल से कैद महिला का रेस्क्यू: हड्डियों के ढांचे में बदला शरीर, हालत देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े

बनेंगी 4 नई तहसीलें

बता दे कि अब आबादी को देखते हुए भोपाल में 7 तहसीलें बनाई जाएंगी, जिसमें बैरसिया जैसी की तैसी ही रहेगी। वहीं हुजूर और कोलार के कुछ गांव MP नगर और TT नगर में शामिल कर 4 नई तहसीलें बनाई जाएंगी।

इनमें MP नगर, TT नगर, शहर और संत हिरदाराम (Saint Hirdaram) नगर तहसील होंगी। साल 2007 से 5 नजूल सर्किल MP नगर, TT नगर, गोविंदपुरा, शहर और बैरागढ़ इन सब तहसील (सर्किल) का संचालन (Bhopal News) किया जा रहा है। नए सिरे से तहसीलों के बनने के बाद राजस्व न्यायालयों का कार्यभार कम हो जाएगा।

Advertisment

Bhopal-News<br />

MP नगर में हुजूर के इतने गांव होंगे शामिल

MP नगर में हुजूर के 29 गांवों को शामिल किया जाएंगा। बिलखिरिया (Bilkhiriya) के पटवारी हल्का नंबर 35 से 46 तक के सभी गांव सर्किल में शामिल होंगे।

वहीं गोविंदपुरा सर्किल (Govindpura Circle)  से हताईखेड़ा के पटवारी हल्का नंबर 83 से 85, दामखेड़ा पटवारी हल्का नंबर 86 और 87, करोंदकलां, अहमदपुर कला, खजूरी कला, बरखेड़ा पठानी समेत 52 गांवों की MP नगर तहसील बनाई जाएगी।

TT नगर (TT Nagar) को तहसील बनाने के लिए हुजूर से रातीबड़ और मुगलिया छाप समेत कोटरा सुल्तानाबाद को शामिल किया जाएगा। गोविंदपुरा सर्किल का करोंद कला मालीखेड़ी और नबीबाग हुजूर में शामिल (Bhopal News) किया जाएगा।

Advertisment

Bhopal-News<br />

ये खबर भी पढ़ें: आधे MP से मानसून की विदाई: अब दिन में धूप, रात में ठंड, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट

(भोपाल शहर तहसील से जुड़ेगी 60% आबादी....)

  • संत हिरदाराम नगर तहसील

मुख्यालय- बेहटा

कुल गांव होंगे- 58

तहसील की संरचना- वर्तमान संत हिरदाराम सर्किल के क्षेत्र में वृद्धि करते हुए उनमें हुजूर के राजस्व निरीक्षण मंडल फंदाकलां (Revenue Inspection Board Phandakalan), परवलिया सड़क और पलासी में आने वाले गांवों को जोड़ा गया है।

  • MP नगर तहसील

मुख्यालय- अहमदपुरकला

कुल गांव होंगे- 56

तहसील की संरचना- बागसेवनिया, मिसरोद, कटारा वाला इलाका कोलार तहसील से वापस लेकर MP नगर सर्किल में जोड़ा जाएगा।

वहीं गोविंदपुरा सर्किल के 75% हिस्से और हुजूर के राजस्व निरीक्षण मंडल बिलखिरिया (Revenue Inspection Board Bilkhiriya) और खजूरीखुद के गांवों को जोड़ा गया है।

  • टीटी नगर तहसील

मुख्यालय- कोटरा सुल्तानाबाद

कुल गांव होंगे- 58

तहसील की संरचना- कोलार तहसील (Kolar Tehsil) में शाहपुरा, बावड़िया कलां जैसे इलाके जाने के बाद TT नगर सर्किल में बचे हिस्से में हुजूर के राजस्व निरीक्षण मंडल के चंदनपुरा, बरखेड़ा कलां के गांवों को जोड़ा गया है।

  • शहर भोपाल तहसील

मुख्यालय- शहर भोपाल

तहसील की संरचना- पहले भोपाल शहर के ज्यादातर हिस्से को 4 नजूल सर्किल में रखा गया था। अब ये हिस्सा सभी सर्किल से वापस लेकर उसे तहसील का रूप दिया है। यह जिले का सबसे बड़ा गांव है, जहां शहर की 60% से ज्यादा आबादी बसी है। इसमें गोविंदपुरा सर्किल (Govindpura Circle) 25% हिस्सा जुड़ा है।

  • हुजूर तहसील

मुख्यालय- इंटखेड़ी सड़क

कुल गांव होंगे- 85

तहसील की संरचनाः 5 नजूल सर्किल ही हुजूर तहसील (Huzoor Tehsil) का हिस्सा थे। नई तहसीलें बनाने के लिए सभी इलाके तहसील हुजूर से ही हटाए हैं।

hindi news हिंदी समाचार bhopal news madhya pradesh news भोपाल समाचार हिंदी खबर भोपाल खबर मध्य प्रदेश खबर bhopal will be divided into 7 tehsils 4 new tehsils will be created by breaking govindpura भोपाल को 7 तहसीलों में बांटा जाएगा गोविंदपुरा को तोड़कर 4 नई तहसीलें बनाई जाएंगी 7 तहसीलों में बंटेगा भोपाल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें