Bhopal News: 28 वर्षीय युवती का नाबालिग पर आया दिल, BF बना भगा ले गई, दोनों वापस लौटे तो मां बोली- बहू तो बनेगी लेकिन...

Bhopal Love Story: भोपाल में 28 वर्षीय महिला और नाबालिग लड़के की अनोखी प्रेम कहानी चर्चा में है। दो महीने लापता रहने के बाद किशोर रक्षाबंधन पर घर लौटा। महिला भी उसके घर पहुंच गई और साथ रहने का ऐलान कर दिया।

Bhopal Love Story

Bhopal Love Story

Bhopal Love Story: अक्सर देखने-सुनने में आता है कि बॉयफ्रेंड फलां को भगा ले गया, लेकिन यहां प्रेम कहानी उल्टी है। भोपाल में नाबालिग बॉयफ्रेंड को एक 28 साल की युवती भगा ले गई। दोनों दो महीने तक गायब रहे।

जैसे ही बॉयफ्रेंड बालिग हुआ, दोनों वापस लौट आए। बेटे को देख मां को बड़ी तसल्ली मिली, लेकिन उसके साथ युवती को देख टेंशन हो गया। जब मामला खुला तो लड़के की मां ने कहा- ये बहू तो बनेगी हमारी, लेकिन...।

11 साल का नाबालिग लड़के को 28 साल की युवती से प्यार हो गया। दोनों दो महीने पहले भोपाल से भाग गए।

इसके बाद नाबालिग के परिवार वालों ने महिला पर अपहरण का केस दर्ज करवा दिया।

पुलिस ने बहुत तलाशी की, लेकिन सुराग नहीं मिला।

अब दोनों लौटे हैं नाबालिग लड़का अब बालिक हो गया है और महिला ने  उसके घर पर डेरा डाल दिया है।

इस तरह घर से भागा नाबालिग

जानकारी के मुताबिक, नारियलखेड़ा निवासी किशोर एक ज्वेलरी की दुकान पर काम करता था।

उसी दुकान में द्वारिका नगर की रहने वाली महिला कंप्यूटर ऑपरेटर थी। साथ काम करते-करते दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। 30 जून की रात किशोर ने अपनी मां से कहा कि वह मंजरी (परिवर्तित नाम) के घर जा रहा है।

उसके गायब होने के बाद परिजनों ने फोन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नंबर बंद मिला। नतीजतन परिवार ने पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने महिला को भी तलाशा, लेकिन वह भी फरार थी।

जानकारी के मुताबिक, 3 अगस्त को किशोर बालिग हुआ और उसी दिन वह वापस घर आया। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी इच्छा से महिला के साथ इंदौर में रह रहा था।

महिला का दावा- "हम दोनों साथ रहेंगे"

किशोर की वापसी के दो दिन बाद महिला भी उसके घर पहुंच गई और यहीं रहने लगी। उसका कहना है कि वह किशोर से प्यार करती है और आगे भी उसी के साथ रहना चाहती है।

हालांकि मामले में महिला पर अपहरण का केस दर्ज है, लेकिन किशोर के बालिग हो जाने के बाद अब कानूनी विकल्प सीमित रह गए हैं।

ये भी पढ़ें:  MP Paramedical Admission 2024: पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन की तारीख बढ़ी, काउंसलिंग 27 अगस्त से

लड़के की मां बोली- ये बहू तो बनेगी, पर 3 साल  बाद

थाना प्रभारी के अनुसार, लड़का मेडिकल जांच के लिए तैयार नहीं है। वहीं, उसकी मां ने कहा- ये हमारी बहूं तो बनेगी, लेकिन इसके लिए उसे 3 साल इंतजार करना होगा।
इसी बीच लड़के की बहन से महिला का विवाद और मारपीट हो गई। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:  Ujjain BJP leader Attack: उज्जैन में बीजेपी नेता कराड़ा पर कुल्हाड़ी से हमला, पहले टक्कर मारकर गाड़ी रोकी, फिर किया वार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article