विद्या भारती के कार्यकर्ताओं का महाकुंभ भोपाल में: देशभर के 700 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ता जुटेंगे, 6 दिन चलेगा आयोजन

Vidhya Bharati News: विद्या भारती के अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं का छह दिवसीय अभ्यास वर्ग भोपाल के सरस्वती विद्या मंदिर आवासी विद्यालय शारदा विहार (केरवां बांध) में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के 700 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। आयोजन 3 से 8 मार्च तक किया जाएगा।

Vidhya Bharati News

हाइलाइट्स

  • विद्या भारती पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग भोपाल में
  • आयोजन 3 से 8 मार्च तक सरस्वती विद्या मंदिर शारदा विहार में
  • देशभर के 700 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ता जुटेंगे

Vidhya Bharati News: विद्या भारती के अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं का छह दिवसीय अभ्यास वर्ग भोपाल के सरस्वती विद्या मंदिर आवासी विद्यालय शारदा विहार (केरवां बांध) में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के 700 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। आयोजन 3 से 8 मार्च तक किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर फोकस होगा।

अभ्यास वर्ग का उद्देश्य

publive-image

राष्ट्र निर्माण के लिए सशक्त कार्यकर्ता इस अभ्यास वर्ग का मूल उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक दक्षता एवं नेतृत्व कौशल से सशक्त बनाना है। यह वर्ग उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की संगठित और प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

संघ-विद्या भारती के अधिकारी करेंगे मार्गदर्शन

publive-image

शिक्षण और प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए पूरे अभ्यास वर्ग को दो श्रेणियों, छह समूहों एवं 11 कार्यक्षेत्रों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक समूह की विशेष जिम्मेदारी होगी, जिसे वे योजनाबद्ध बैठकों और संगठनात्मक समन्वय एवं अन्‍य विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विद्या भारती के अखिल भारतीय अधिकारी कार्यकर्ताओं को दिशा बोध करेंगे।

प्लास्टिक मुक्त परिसर

आयोजन स्थल को पर्यावरण-संवेदनशील बनाते हुए पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प लिया गया है।
आधुनिक सुविधाएं- आवास, भोजन, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाया गया है।

विशेष प्रदर्शनियां

publive-image

भारत के गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य की झलक डिजिटल और मैन्युअल प्रदर्शनी का नियोजन किया जाएगा। ये प्रदर्शनियां भारत की संस्कृति, विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के अद्वितीय पहलुओं को प्रस्तुत करेंगी।

अभ्यास वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सामाजिक परिवर्तन के प्रयासों को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे इस हेतु ग्रामदर्शन कि योजना है जिससे वह अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी बना सकेंगे।

ये भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने किसानों के लिए खोला पिटारा: बालाघाट में दे दी बड़ी खुशखबरी, इन किसानों को मिलेंगे 4 हजार रुपये!

पूरा परिसर होगा इकोफ्रेंडली

भोपाल के कार्यकर्ता गत तीन माह से स्वागत तैयारी में लगे हैं। व्‍यवस्‍था में एक बड़ा डोम, छह छोटे पंडाल, प्रदर्शनी आदि की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मध्यप्रदेश भारत का हृदय स्थल है यहां की विशेषताओं से अवगत कराने वाली प्रदर्शनी, स्वागत द्वार, वन्दन वार, तोरण द्वार, दीवार पेंटिंग आदि पूर्णता की ओर है। पांच दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में भारत की विभिन्न संस्कृतियों के दर्शन होंगे। एक तरह से यह कार्यक्रम एक लघु भारत के दर्शन कराएगा। पूरा परिसर इकोफ्रेंडली होगा।

इस आयोजन की सभी व्यवस्थाएं विद्या भारती के वरिष्ठ पदाधिकारी संगठन मंत्री गोविंद महंत, निखिलेश माहेश्वरी, मोहनलाल गुप्त और शिरोमणि दुबे मार्गदर्शन में की जा रही हैं।

इंदौर से गोवा-पुणे के लिए शुरू होगी नई उड़ान: एयर इंडिया मार्च से करेगी शुरुआत, एयरलाइंस ने बुकिंग शुरू की

Indore New Flight

Indore New Flight: इंदौर से गोवा जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इसी महीने यानी मार्च में इंदौर से गोवा के लिए एक नई उड़ान शुरू होने वाली है। एयर इंडिया एक्सप्रेस गोवा के लिए उड़ान शुरू करेगी। इसी तरह पुणे के लिए दिल्ली से इंदौर होते हुए पुणे फ्लाइट प्रारंभ होगी। इंदौर से गोवा उड़ान का संचालन नार्थ गोवा के मनोहर पर्रिकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होगा। अभी इंडिगो इंदौर से गोवा के बीच में एक डेली फ्लाइट संचालित करती है। यह फ्लाइट साउथ गोवा के डेंबोलिंब एयरपोर्ट के लिए संचालित होती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article