Bhopal Trainee Plane Crashes : इंजन में खराबी आने से प्लेन हुआ क्रैश, भारत सरकार के सर्वे के काम में लगा हुआ एयरक्राफ्ट

भोपाल. भोपाल में आज ट्रेनी विमान Bhopal Trainee Plane Crashes हुआ क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि विमान में तीन लोग सवार थे। ट्रेनी विमान क्रैश होने के बाद दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसा विमान भोपाल से गुना जा रहा था और कैप्टन अश्विनी शर्मा फ्लाइंग कर रहे थे। तभी एयरोसिटी के पास बड़वाई गांव के पास खेत में ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि विमान भारत सरकार के सर्वे में तैनात था। इस हादसे में 2 लोगों को हल्की चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
गांधी नगर के पास ग्राम बड़वाई के खेत मे ट्रेनी विमान हुआ क्रैश
जानकारी के अनुसार गांधी नगर के पास ग्राम बड़वाई के खेत मे ट्रेनी विमान हादसेे का शिकार हुआ। विमान में अश्विनी, समी और राज सवार थे। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ। उधर हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है।
इंजन में खराबी आने की वजह से प्लेन क्रैश हो गया
भोपाल के ASP दिनेश कौशल ने बताया कि क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट भारत सरकार के सर्वे के काम में लगा हुआ था। इंजन में खराबी आने की वजह से प्लेन क्रैश हो गया। विमान में क्या तकनीकी खराबी आई, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। घटना स्थल पर पहुंचे गांधी नगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि हादसा भोपाल में गांधीनगर के पास बड़वाई गांव के खेत में हुआ। प्लेन के कैप्टन का नाम अश्विनी शर्मा है। उनके साथ ट्रेनी पायलट समी और राज भी प्लेन में मौजूद थे। दुर्घटना में घायल हुए तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।