Bhopal Today Events- 21 March: आरजीपीवी में अक्षय कुमार करेंगे शूटिंग, कवि सम्मेलन होगा, संग्रहालय का स्थापना दिवस, जानें और क्या रहेगा खास

Bhopal Today Events- 21 March: इमामी गेट पर होगा कवि सम्मेलन, आरजीपीवी में अक्षय कुमार करेंगे शूटिंग, मानव संग्रहालय का स्थापना दिवस, जानें और क्या रहेगा खास Bhopal Today Events- 21 March: Kavi Sammelan will be held at Emami Gate, Akshay Kumar will shoot in RGPV, foundation day of Manav Sangrahalaya, know what will be special

Bhopal Today Events- 21 March: आरजीपीवी में अक्षय कुमार करेंगे शूटिंग, कवि सम्मेलन होगा, संग्रहालय का स्थापना दिवस, जानें और क्या रहेगा खास

भोपाल। Bhopal Today Events- 21 March: इस खबर के माध्यम से हम आपको आज भोपाल शहर में होने वाले मुख्य इवेंट्स से अवगत कराने जा रहे हैं।

मानव संग्रहालय का 46वां स्थापना दिवस समारोह आज, एंट्री रहेगी फ्री, ये इवेंट्स होंगे मुख्य

शाम 6 बजे: संग्रहालय की यात्रा को यात्रा प्रदर्शनी में दर्शाया जाएगा।
शाम 6:30 बजे: केरल के 'आल विलक्कु' का प्रज्जवलन किया जाएगा, यह 1001 बातियों वाला होता है।
शाम 7 बजे: विभिन्न कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

कवि सम्मलेन, इमामी गेट: रात के 8 बजे होली—रंगपंचमी के खास मौके पर कवि सम्मलेन आयोजित होगा जिसमें जनता की एंट्री फ्री रहेगी।

प्ले ‘सेंटा क्लॉज’, शहीद भवन: शाम के 7 बजे सेंटा क्लॉज नाम का नाटक बच्चे करेंगे, इस प्ले में सेंटा क्लॉज की कहानी का चित्रण होगा। इसमें एंट्री फ्री रहेगी।

प्ले 'अनोखा उपहार', शहीद भवन: शाम को 7 बजे अनोखा उपहार नाम का नाटक किया जाएगा इसमें एंट्री फ्री रहेगी।

होली पर मिलेंगे स्पेशल ऑफर

गार्डेनिका पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। 'हैप्पी होली' सेल में बीज, गार्डेनिका पौधे, गमले, खाद, व गार्डनिंग मटेरियल पर 10 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। स्थान: DPS कोलार रोड। संपर्क: 9407022000

स्पेशल एग्जीबिशन और सेल

रमजान/ईद स्पेशल सेल, कोहेफिजा: दोपहर के 2 बजे से रात के 10 बजे तक क्लॉथिंग, भोपाली बटुए, ज्वेलरी, फुट-वियर, होम डेकोर जैसे कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलेगे। एंट्री फ्री रहेगी। स्थान: ऑर्चिड बैंक्वेट हॉल। संपर्क:7987052023

अक्षय कुमार भोपाल में

एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म सेल्फी की शूटिंग भोपाल के राजीव गांधी विश्वविद्यालय में करेंगे। उनके साथ दूसरे अभिनेता भी मौजूद रहेंगे।

Today in Raipur: जानिए आज 21 मार्च 2022 को रायपुर शहर में क्या रहेंगे मुख्य इवेंट्स

बच्चों को टीकाकरण : 12 से 14 साल के बच्चों को टीकाकरण सुबह नौ बजे से पंडरी जिला अस्पताल में किया जाएगा।

किसान प्रदर्शन: किसान कल्याण समिति नवा रायपुर में अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह 10 बजे प्रदर्शन करेंगे।

हेल्प लाइन नंबर 18002334363: विद्यार्थियों की समस्याएं सुबह 10.30 बजे से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में सुनेंगे।

स्वास्थ्य कर्मियों का धरना: पूरे प्रदेश के तकरीबन 15 हजार स्वास्थ्य संयोजक अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह 11 बजे से धरना देंगे बूढ़ातालाब धरना स्थल पर।

वन कर्मियों का धरना: करीब 10 हजार वन कर्मी अपनी मांगो लेकर बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर सुबह 11 बजे से धरना देंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article