Bhopal To Goa Flight: अब नहीं होगा गोवा ट्रिप कैंसिल, आज से शुरू हुई भोपाल के लिए सीधे फ्लाइट, देखें शेड्यूल

Bhopal To Goa Flight: राजा भोज एयरपोर्ट पर आज (रविवार) से भोपाल-गोवा फ्लाइट शुरू हो रही है। बुकिंग स्टेटस के मुताबिक, 180 सीटर विमान में 170 से अधिक सीट बुक हो चुकी हैं।

Bhopal To Goa Flight: अब नहीं होगा गोवा ट्रिप कैंसिल, आज से शुरू हुई भोपाल के लिए सीधे फ्लाइट, देखें शेड्यूल

Bhopal To Goa Flight: राजा भोज एयरपोर्ट पर आज (रविवार) से भोपाल-गोवा फ्लाइट शुरू हो रही है। बुकिंग स्टेटस के मुताबिक, 180 सीटर विमान में 170 से अधिक सीट बुक हो चुकी हैं। वहीं, गोवा से आने वाले प्लेन से 150 लोगों के आने की उम्मीद है। राजा भोज हवाई अड्डे के डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार, शनिवार को छोड़कर 6 दिन फ्लाइट चलेगी।

इंडिगो के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों ने गोवा के लिए हर दिन फ्लाइट चलाने का फीडबैक दिया था। इसी को देखते हुए कंपनी ने हफ्ते मे 6 दिन विमान को चलाने का फैसला लिया है।

भोपाल- गोवा फ्लाइट शेड्यूल

6ई-367 फ्लाइट भोपाल से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरेगी, जो गोवा में शाम 5 बजकर 10 मिनट पर लैंड होगी।

इधर, दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 में एयर इंडिया एक्सप्रेस भोपाल से बेंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली के लिए अतिरिक्त उड़ाने शुरू करने जा रहा है। साथ ही रविवार से हेल्प यू काउंटर का आरंभ होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें:यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 1 से 8 दिसंबर तक रद्द रहेगी 6 ट्रेनें, कुछ के डायवर्ट, देखें लिस्ट

24 घंटे काम करेंगे एयरपोर्ट के कर्मचारी

राजा  भोज एयरपोर्ट के पीआरओ सिद्धार्थ यादव ने कहा कि बीते दो वर्ष के अंदर नया एटीसी भवन शुरू हुआ है। वहीं, कई यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है। अब आई हेल्प यू काउंटर का शुभारंभ होने जा रहा है। 15 कर्मचारी 24 घंटे काम करेंगे। इस काउंट पर पहुंचकर भोपाल हवाई अड्डे से दिशा से फ्लाइट जा रही है। उसकी कनेक्टिविटी क्या है। इन सभी तक जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा यात्रा समस्या का निदान दिया जाएगा।

17 जनवरी 2025 तक सात फ्लाइट

1 दिसंबर से 17 जनवरी 2025 तक भोपाल को सात नई फ्लाइट मिल सकती है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया प्राइवेट कंपनियों से संपर्क में है। इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और फ्लाग बिग से संपर्क किया जा रहा है। दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। अगर सात नई उड़ाने मिल जाती हैं तो राजा भोज एयरपोर्ट से कुल फ्लाइट की संख्या 50 तक पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर में टेक्नोलॉजी का कमाल, भक्त बार कोड स्कैन कर मशीन से 24 घंटे खरीद सकेंगे प्रसाद

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article