Bhopal Power Cut Today: आज शहर के 35 से ज्यादा इलाकों में होगी बिजली कटौती, ये रहेगा शेड्यूल

Bhopal Power Cut Today: मेंटेनेंस कार्य के चलते आज शहर के 35 से ज्यादा इलाकों में होगी बिजली कटौती, ये रहेगा शड्यूल

Bhopal Power Cut Today: आज शहर के 35 से ज्यादा इलाकों में होगी बिजली कटौती, ये रहेगा शेड्यूल

   हाइलाइट्स

  • बिजली कंपनी करेगी मेंटेनेंस और कंस्ट्रक्शन का कार्य
  • 9 अलग-अलग समय पर होगी बिजली सप्लाई प्रभावित
  • शहर के 35 से ज्यादा शहरों पर पड़ेगा इसका असर

Bhopal Power Cut Today: आज भोपाल शहर के 35 इलाकों में 2 घंटे से 6 घंटे तक बिजली की कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी मेंटेनेंस के अलावा बिजली से जुड़े कंस्ट्रक्शन का कार्य करेगी। जिसके चलते शहर में बिजली कटौती के इलाकों की संख्या दो गुनी से ज्यादा हो गई है।

आपको बता दें कि पहले जहां 15 से 20 इलाकों में (Bhopal Power Cut Today) कटौती होती थी, अब यह संख्या बढ़कर 35 से ज्यादा हो गई है। ऐसे में लोग अपने जरूरी काम समय से निपटा लें ताकि बाद में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1769938472846979225?s=20

   ये रहेगा शेड्यूल

सुबह 7 से सुबह 9 बजे तक रोशनपुरा, राजभवन में बिजली कटौती होगी।

सुबह 8 से सुबह 10 बजे तक कमला नेहरू स्कूल, टीटी नगर, मालवीय नगर और आसपास के इलाके।

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक अवध आंचल, एजिस कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अलकापुरी, साकेत नगर, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर्स और बीडीए कॉम्प्लेक्स के साथ आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक विसर्जन घाट, संत हिरदाराम नगर, भैंसा खेड़ी और आसपास के इलाकों में (Bhopal Power Cut Today) बिजली की कटौती की जाएगी।

Bhopal-Power-Cut-Today

दोपहर 12 से दोपहर 2 बजे तक बर्रई और उसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली की कटौती की जाएगी।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ड्रीम टाउन, कांकरिया,नायतपुर, देहरी कलां, सेमरी,इमलिया, खंड बमुलिया, भोजनगर के आसपास के इलाकों में बिजली की कटौती की जाएगी।

सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक कोलार में राज हर्ष कॉलोनी में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। इन इलाकों के लोग अपने जरूरी काम समय से निपटा लें ताकि समस्या का सामना न करना पड़े।

दोपहर 12 से 3 बजे तक पुराने शहर में नवाब कॉलोनी, धर्म कांटा, छोला, शिवनगर,  मालीखेड़ी, शबरी नगर और विजयनगर के साथ आसपास के इलाके।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article