Bhopal School Open : फिर खुल गईं स्कूलें, जानिए क्या है शेड्यूल, कब से और कितने बजे से लगेंगी क्लास

Bhopal School Open : फिर खुल गईं स्कूलें, जानिए क्या है शेड्यूल, कब से और कितने बजे से लगेंगी क्लास, Bhopal School Open: Schools opened again, know what is the schedule, from when and at what time the schools will start

Bhopal School Open : फिर खुल गईं स्कूलें, जानिए क्या है शेड्यूल, कब से और कितने बजे से लगेंगी क्लास

भोपाल। मध्य प्रदेश सहित राजधानी भोपाल में पड़ रही कड़के की ठंड में स्कूली बच्चों को राहत देते हुए भोपाल कलेक्टर ने स्कूली में छुट्टी की घोषणा कर दी है। कलेक्टर द्वारा छुट्टी के लिए जारी किए गए आदेश के अनुसार 10 जनवरी तक स्कलों के बंद रहने का समय निकल चुका है।

publive-image

अब भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने जानकारी दी है कि 11 जनवरी से भोपाल जिले में सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएससी, आईसीएसई शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के ठंड के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के दृष्टिगत 26 जनवरी तक शाला संचालन का समय निर्धारित किया गया है।

सक्सेना ने बताया कि दो पाली में संचालित विद्यालय प्रात: 9 बजे से और एक पाली में संचालित विद्यालय प्रात: 9.30 बजे से पहले संचालित नहीं किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूलों में आयोजित होने वाली परीक्षाएं पूर्व निर्घारित समय सारणी के अनुसार ही संचालित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article